Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खट्टी डकार से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगी राहत
खट्टी डकार आना एक आम समस्या है, जो लगभग हर किसी को कभी न कभी होती ही है, लेकिन इसकी वजह से कभी-कभी गले, पेट और सीने में तेज जलन का भी अहसास होता है। दरअसल, खान-पान में जाने-अनजाने में लोग कई तरह की लापरवाही कर देते हैं, जिसके कारण पेट से जुड़ी ऐसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। माना जाता है कि ज्यादा प्रोटीन वाले आहार लेने और शराब पीने से भी खट्टी डकार आ सकती है यानी इसका मुख्य कारण पाचन से जुड़ी दिक्कतें ही हैं। अगर आपको भी खट्टी डकार की समस्या होती है तो आप इन घरेलू नुस्खों के आजमा सकते हैं। इससे आपको राहत मिलेगी।

नींबू पानी पिएं
कभी-कभी ऐसा होता है कि सुबह उठते ही खट्टी डकार आने लगती है। अगर आपको भी ऐसी समस्या होती है तो आप तुरंत एक गिलास नींबू पानी घोलकर पी लें। अगर सादा नमक की जगह नींबू-पानी के साथ काला नमक लें तो आपको जल्दी आराम मिलेगा।

मीठी दही का करें सेवन
अगर आपको दोपहर के समय खट्टी डकार आ रही है तो मीठी दही का सेवन करें। इससे आपके पेट को ठंडक मिलेगी और खट्टी डकार की समस्या से भी तुरंत राहत मिलेगी।

सौंफ के साथ मिश्री का करें सेवन
अगर आपको रात के समय खट्टी डकार की समस्या आ रही है तो नींबू पानी और दही का सेवन बिल्कुल न करें। ये आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। रात के समय आप सौंफ के साथ मिश्री का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको जरूर राहत मिलेगी। दरअसल, सौंफ पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और पेट में गैस नहीं बनने देता जबकि मिश्री से पेट को ठंडक मिलती है।

खट्टी डकार से बचने के उपाय
खट्टी डकार से बचने का सबसे बेहतर और कारगर उपाय ये है कि आप जल्दबाजी में खाना खाने या पानी पीने की आदत छोड़ दें। इसके अलावा ज्यादा नमक या तेल वाला खाना न खाएं, खूब पानी पिएं और खाना खाने के बाद कम से कम एक घंटे तक नहीं लेटें। ये सभी उपाय पाचन क्रिया को सही करने के लिए हैं, क्योंकि अगर पाचन क्रिया सही होगी तो खट्टी डकार की समस्या होगी ही नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
