Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
ज्यादा कान साफ करना भी ठीक नहीं, जानें कब और कैसे करें साफ
जब कान की सफाई की बात आती है तो सबसे अधिक पूछे जाने वाले प्रश्नों में से एक यह है कि आपको कितनी बार कान की सफाई करनी चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कान साफ करने का अंतराल हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकता है, लेकिन अगर आपको सुनाई देने में परेशानी आ रही है या कान में दर्द या खुजली जैसी समस्या है तो आपको कानों को सफाई की करवानी चाहिए। समय पर कान साफ नहीं करने से कान भी जल्दी गंदे होते हैं और सफाई न करने के कारण कानों में मैल या ईयरवैक्स जमने लगता है। ईयरवैक्स, आगे चलकर संक्रमण का कारण भी बन सकता है इसलिए आपको कानों की सफाई का सही तरीका मालूम होना चाहिए।

कितने दिनों के अंतराल पर कान साफ करना चाहिए?
ज्यादातर लोग हफ्ते में एक या दो बार कान की सफाई करते हैं। मगर ये निर्भर करता है कि आपके कान में कितना वैक्स जमा है। अगर आपके कान में अधिक वैक्स है और हर दो दिन में कान साफ करने चाहिए। आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए पर सामान्य तौर पर आप हफ्ते में एक या दो बार कान साफ कर सकते हैं।

कानों को साफ करने का तरीका
अगर आपको कानों की सफाई करवानी है तो किसी ईएनटी स्पेशलिस्ट से मदद लें।
अगर कान गंदे हो गए हैं और कान साफ करना चाहते हैं तो कान के बाहरी हिस्से को बेबी ऑयल से साफ करें।
कान के बाहरी हिस्से को साफ करने के बाद कान के अंदर कुछ भी तरल पदार्थ डालने के बजाय डॉक्टर की ओर से दी गई ईयरड्रॉप्स को डालकर कान की सफाई कर सकते हैं।
इन तरीकों के अलावा कोई अन्य तरीका अपनाने की कोशिश न करें क्योंकि कान बेहद नाजुक होते हैं, कानों में इंफेक्शन जल्दी हो जाता है।

कब कानों की सफाई करनी चाहिए
कभी-कभी हमारे कान सामान्य से अधिक ईयरवैक्स उत्पन्न करते हैं। कुछ चीजें जो इसे प्रोत्साहित करती हैं, वे हैं चिड़चिड़ी त्वचा (अक्सर मोम हटाने वाली बूंदों के साथ अधिक सफाई के कारण), पर्यावरण प्रदूषक, और ईयरबड या हेडफ़ोन बहुत अधिक पहनना। कभी-कभी यह स्पष्ट नहीं हो सकता है कि आप अधिक ईयरवैक्स का उत्पादन क्यों कर रहे हैं। यहां कुछ संकेत दिए गए हैं कि आपके पास बिल्डअप हो सकता है:
- अगर एक या दोनों कान से सुनाई देना कम हो गया है तो हो सकता है कि आपके कान में ज्यादा वैक्स जमा हो गया हो, इस स्थिति में कान जरुर साफ कर लें।
- अगर कान में खुजली या कान में दर्द महसूस हो रहा है तो ये गंदे कान के लक्षण हो सकते हैं, आप अपने कान को साफ करवा लें।
- जब आपके कानों में सीटी बजने जैसा महसूस हो तो भी कान में ज्यादा मैल जमा होने का संकेत हो सकता है जिससे बचने के लिए आपको कान साफ करने चाहिए।

कानों की ज्यादा सफाई करना भी नुकसानदायक?
ज्यादा कानों को साफ करना भी कानों के लिए अच्छा नहीं होता है। ईयरवैक्स कानों के लिए नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है जो कानों को अंदर से ज्यादा ड्राय होने से बचाता है। जरूरत से ज्यादा कान साफ करने से ईयरवैक्स कानों से निकल जाता है। जिससे आसानी से धूल कान के अंदरुनी हिस्से में पहुंच सकता है, जिससे बैक्टीरिया अंदरुनी हिस्से तक पहुंचकर इंफेक्शन पहुंचा सकते हैं। जिससे बचने के लिए आपको जरूरत से ज्यादा ईयरवैक्स साफ करने से बचना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
