Latest Updates
-
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
Coronavirus: सुपर हीरो वायु करेगा अवेयर, सरकार ने जारी की कॉमिक्स
कोरोना वायरस के बारे में बच्चों को जागरूक करने के लिए सरकार ने अनूठी पहल की है। सरकार ने एक कॉमिक्स जारी की है, इसमें बच्चों को सुपर हीरो 'वायु' के बारे में बताया गया है कि कैसे वो अवेयरनेस की वजह से कोरोना वायरस को हराता है। इसका कवर पेज बेहद दिलचस्प है। इसमें सुपर हीरो वायु और कोरोना को लड़ते हुए दिखाया गया है। कॉमिक का शीर्षक है- 'किड्स, वायु एंड कोरोना।'

कई संस्थानों के सहयोग से तैयार हुई ये कॉमिक्स
भारत सरकार ने चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर, पोस्ट ग्रेजेएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल, पंजाब यूनिवर्सिटी, एजुकेशन एंड रिसर्च-चंडीगढ़ और भारतीय रेल मंत्रालय के सहयोग से तैयार इस कॉमिक्स को तैयार किया गया है। इसका कवर पेज बेहद दिलचस्प है। इसमें सुपर हीरो वायु और कोरोना को लड़ते हुए दिखाया गया है। कॉमिक का शीर्षक है- 'किड्स, वायु एंड कोरोना। ' कॉमिक्स में वायु एक सुपरहीरो है जो लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए काम करता है। वहीं, कोरोना एक खूंखार वायरस है जो दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है। वायु बच्चों में कोरोना के फैल रहे डर को खत्म करता है।

सफाई का दिया है संदेश
22 पन्नों की इस कॉमिक के जरिये बड़े आसान और रोचक तरीके से कोरोना की रोकथाम को लेकर बच्चों को अवेयर करनेकि की कोशिश की गई है। कॉमिक में हाथ धोने, साफ-सफाई, सामाजिक दूरी, बिना संपर्क के लोगों का अभिवादन और बीमार पड़ने पर डॉक्टर की सलाह के महत्व के बारे में कॉर्टून के जरिए बताया गया है। इसका संदेश भी यही है कि इन चीजों की मदद से कोरोना को धूल चटाई जा सकती है।

ये है कोरोना वायरस के लक्षण
तेज बुखार आनाः अगर किसी व्यक्ति को सुखी खांसी के साथ तेज बुखार है तो उसे एक बार जरूर जांच करानी चाहिए. यदि आपका तापमान 99.0 और 99.5 डिग्री फारेनहाइट है तो उसे बुखार नहीं मानेंगे। अगर तापमान 100 डिग्री फ़ारेनहाइट (37.7 डिग्री सेल्सियस) या इससे ऊपर पहुंचता है तभी यह चिंता का विषय है।
कफ और सूखी खांसीः पाया गया है कि कोरोना वायरस कफ होता है मगर संक्रमित व्यक्ति को सुखी खांसी आती है।
सांस लेने में समस्याः कोरोना वायरस से संक्रमित होने के 5 दिनों के अंदर व्यक्ति को सांस लेने में समस्या हो सकती है। सांस लेने की समस्या दरअसल फेफड़ो में फैलते कफ के कारण होती है।
फ्लू-कोल़्ड जैसे लक्षणः विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर कभी-कभी बुखार, खांसी, सांस में दिक्कत के अलावा फ्लू और कोल्ड जैसे लक्षण भी हो सकते हैं।
डायरिया और उल्टीः कोरोना से संक्रमित लोगों में डायरिया और उल्टी के भी लक्षण देखे गए है। करीब 30 प्रतिशत लोगों में इस तरह के लक्षण पाये गए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
