Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
चाय को दोबारा गर्म करने की ना करें गलती, सेहत को होगा नुकसान
कई बार जब हम चाय बनाते हैं तो वह अधिक बन जाती है। ऐसे में अधिक चाय को हम ऐसे ही छोड़ देते हैं और फिर उसे दोबारा गर्म करके पीते हैं। इससे अतिरिक्त चाय भले ही खराब ना हो, लेकिन चाय को दोबारा गर्म करके पीना यकीनन एक अच्छा विचार नहीं माना जाता है। बची हुई चाय को दोबारा पीने से आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको चाय को दोबारा गर्म करने के फायदों व नुकसान के बारे में बता रहे हैं-

चाय को लंबे समय तक रखने पर क्या होता है ?
चाय को दोबारा गर्म करना कितना सुरक्षित है या नहीं। इसके बारे में जानने से पहले आपको यह जानना चाहिए कि आपकी बची हुई चाय के साथ क्या होता है। दरअसल, जब आपकी चाय बहुत देर तक ऐसे ही रहती है, तो चाय में पाया जाने वाला पॉलीफेनोल ऑक्सीकरण करना शुरू कर देगा। आप देखेंगे कि आपकी दूध की चाय भूरे रंग की गहरे रंग की हो गई है, या आपकी ग्रीन टी ब्राइट ग्रीन हो गई है। हालांकि, यह ऑक्सीडाइजेशन हानिरहित होता है और नॉन-टॉक्सिक केमिकल्स जैसे थायरुबिगिन्स और थाफ्लैविंस का उत्पादन करता है। लेकिन जब आप उसे गर्म करते हैं तो कैफीन और थियोफिलाइन ओवर-एक्टिव होता है।

चाय को दोबारा गर्म करने के क्या नुकसान हैं?
चाय को दोबारा गर्म करने का सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण नुकसान यह है कि रिहीट के कारण उससे वह स्वाद और सुगंध खो जाती हैख् जो आपको अच्छी लगती है। इतना ही नहीं, दोबारा गर्म करने से चाय में से बहुत सारे पौष्टिक गुण भी निकल जाते हैं।

चाय को सुरक्षित रूप से कब गर्म किया जा सकता है?
ऐसा नहीं है कि बची हुई चाय को दोबारा गर्म नहीं किया जा सकता है। बस आपको इसका सही तरीका पता होना चाहिए। मसलन आप चार घंटे से कम समय तक रखी चाय को दोबारा गर्म कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपने अपनी चाय में क्रीम, चीनी, या फल जैसे कोई मिठास नहीं डाली है, तो ऐसे में चाय अधिक लॉन्ग लास्टिंग रह सकती हैं। यदि आपकी चाय का ओरिजिनल कलर ऐसा ही है तो ऐसे में आप अपनी चाय को रिहीट कर सकती हैं।

चाय को कब गर्म करना सेफ नहीं है?
कुछ स्थितियां ऐसी होती हैं, जब चाय को दोबारा गर्म करना सुरक्षित नहीं माना जाता है। सामान्यतया, आठ घंटे से अधिक समय तक चाय को ऐसे ही छोड़ा जाता है तो इसमें बैक्टीरिया और कवक विकसित होते हैं। यह प्रक्रिया तब और भी अधिक तेज होती है जब चीनी या दूध, शहद, या ताजा साइट्रस जूस जैसी शुगरी आइटम को मिक्स किया जाता है।
इतना ही नहीं, कई बार चाय में पाई जाने वाले हर्ब्स भी ब्रेकडाउन हो जाते हैं, जब वे बहुत अधिक गर्मी के संपर्क में आते हैं। जब भी आप चाय को दोबारा गर्म करते हैं तो पहले एक बार मोल्ड की जांच अवश्य करें। अगर आपकी चाय में बादल छाए हुए या धुंधले दिखते हैं, तो हो सकता है कि वह खराब हो गई हो।

आप कितनी बार चाय को दोबारा गर्म कर सकते हैं?
चाय को बिना किसी चिंता के कई बार गर्म किया जा सकता है जब तक कि यह लंबे समय तक रखी हुई ना हो। चाय को दोबारा गर्म करने की प्रक्रिया से स्वाद और पोषक तत्व खो जाएंगे। फिर भी, दोबारा गर्म करने की प्रक्रिया से आम तौर पर कोई नुकसान नहीं होगा।

आप किस प्रकार की चाय को दोबारा गर्म कर सकते हैं?
जब आप चाय को दोबारा गर्म कर रहे हैं तो ऐसे में आपको यह अवश्य जानना चाहिए कि किस तरह की चाय को गर्म किया जा सकता है। आप ग्रीन टी, ब्लैक टी, व्हाइट टी, ओलोंग टी, अदरक की चाय व हर्बल टी को भी आसानी से गर्म कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
