Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
मेंटल हेल्थ के लिए सोशल मीडिया नहीं, एक्सरसाइज करते हुए बिताएं अपना वक्त
सोशल मीडिया आज के समय में लोगों के एक-दूसरे से कनेक्टेड रहने का एक बेहतरीन माध्यम बन गया है। खासतौर से, पिछले कुछ वक्त में जब लोग लंबे समय तक घरों में बंद रहे हैं, तो ऐसे मंे उनके लिए सोशल मीडिया एकाकीपन को दूर करने का अच्छा माध्यम माना गया है। लॉकडाउन के दौरान लोगों ने अलगाव, चिंता और निराशा की भावनाओं से बचने के लिए फेसबुक, टिकटॉक, ट्विटर और अन्य प्लेटफार्मों की ओर रुख किया। हालांकि, अत्यधिक स्क्रीन टाइम ने सोशल मीडिया से मजबूत भावनात्मक लगाव और कई लोगों के लिए गहरी मानसिक पीड़ा को जन्म दिया है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर वक्त बिताना अधिक पसंद है तो ऐसे में आप इसकी जगह एक्सरसाइज करें। यह आपके मेंटल हेल्थ के लिए अधिक अच्छा है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इस बारे में बता रहे हैं-

शोध में हुआ है साबित
यह बात शोध में भी साबित हो चुकी है। कुछ समय पहले जर्मनी के बोचम में रुहर-यूनिवर्सिटैट के शोधकर्ताओं ने सोशल मीडिया के उपयोग को कम करने और शारीरिक गतिविधि में वृद्धि, या दोनों का इमोशनल हेल्थ और तंबाकू की खपत पर पड़ने वाले प्रभावों की जांच की। शोध में पाया गया कि सोशल मीडिया पर कम समय बिताने और शारीरिक गतिविधि बनाए रखने से व्यक्ति को खुशी का अधिक अहसास हुआ। साथ ही, इससे व्यक्ति सिगरेट भी कम पी।

सोशल मीडिया टाइम को स्विच करने के लाभ
सोशल मीडिया हमारे काम पर ध्यान केंद्रित करने और हमारे जीवन में वास्तव में मौजूद होने की हमारी क्षमता को प्रभावित कर रहा है। आज के समय में लोग अपने परिवार या पर्सनल लाइफ से अलग होने लगे हैं, क्योंकि वे अपना समय अपने फोन पर सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं। जब लोग लगातार अपने फोन में बिजी होते हैं, तो वे अन्य लोगों या आसपास में लोगों के साथ कनेक्टेड नहीं हो पाते हैं। लगातार स्क्रॉल करने से व्यक्ति को खुद को अपने दिमाग को रिलैक्स करने का मौका ही नहीं मिलता है। वहीं, सोशल मीडिया से ब्रेक लेने से लोगों को विश्राम करने का समय मिलता है, जिससे आप फील गुड करते हैं। वहीं, यह लोगों को अपने आसपास के लोगों और वातावरण के साथ अधिक जुड़ाव महसूस करने में मदद मिल सकती है।

मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है असर
आमतौर पर, यह माना जाता है कि सोशल मीडिया व्यक्ति के तनाव को दूर करने में मदद करता है, जबकि वास्तव में लंबे समय में यह आपकी मेंटल हेल्थ पर विपरीत प्रभाव डालता है। दरअसल, ऐसे लोग देर रात तक स्क्रीन पर अपना समय बिताते हैं, जिससे उनकी नींद प्रभावित होती है। साथ ही साथ, इससे व्यक्ति को तनाव व अवसाद जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

सोशल मीडिया की जगह एक्सरसाइज के फायदे
वहीं, अगर आप सोशल मीडिया की जगह एक्सरसाइज में समय बिताते हैं, तो इससे तनाव प्रबंधन, नींद और ऊर्जा में सुधार होता है। दिन में महज 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि करने से आपको यह सभी लाभ मिलते हैं। इसलिए सोशल मीडिया से ब्रेक लें और खुद को किसी ना सिकी तरह की फिजिकल एक्टिविटी में संलग्न हो। आप कुत्ते को टहलने के लिए ले जाएं और उसके साथ खेलें या फिर अपने बच्चे के साथ कोई फिजिकल गेम खेलें।

सोशल मीडिया पर अपना स्क्रीन टाइम कैसे कम करें
अधिकतर लोगों को यह समझ में नहीं आता है कि वह सोशल मीडिया पर अपना स्क्रीन टाइम कैसे कम करें। इसके लिए आप कुछ आसान उपायों को अपना सकते हैं। मसलन-
• इसके लिए आप सबसे पहले अपने स्क्रीन टाइम को कम करने के लिए आप अपने फोन के सोशल मीडिया ऐप पर टाइमर सेट करें। इससे आपको यह समझ में आएगा कि आप अपना कितना समय सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं।
• अपने फोन से सोशल मीडिया ऐप को अनइंस्टॉल कर दें। जब आप ऐसा करते हैं तो इससे आप बार-बार सोशल मीडिया को ओपन करने की आदत से निजात पा पाएंगे। जब आपको अपने फोन में ऐप्स न रखने की आदत हो जाती है, तो आप महसूस कर सकते हैं कि आपको उनकी उतनी जरूरत नहीं है, जितनी आपने सोचा था।
• खुद को नई एक्टिविटी में इनवॉल्व करें। जब आप ऐसा करते हैं तो आपका स्क्रीन टाइम खुद ब खुद कम हो जाता है, क्योंकि आपके पास इतना समय ही नहीं रहता कि आप स्क्रीन पर अपना समय बिताएं।



Click it and Unblock the Notifications
