Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
श्रुति सेठ ने शेयर किए ईजी स्ट्रेच के तरीके, रात को आराम से सोने से लेकर मांसपेशियों के दर्द को दूर करता है
एक व्यस्त और तनावपूर्ण दिन के बाद ईजी स्ट्रेचिंग टेक्निक की सहायता से न मांसपेशियों का दर्द भी दूर हो जाता है बल्कि आप एक सुकूनभरी नींद सोते हैं। स्ट्रेच न सिर्फ आपको आराम देता है बल्कि ये लंबे समय की चोट और दर्द से भी राहत देता है। इन स्ट्रेच का फायदा बताने के लिए एक्ट्रेस श्रुति सेठ ने इसके फायदों के को इंस्टा वीडियो के जरिए शेयर किया है।

उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि "मांसपेशियों को आराम देने और आराम से नींद लेने में ये ईजी स्ट्रेच करते हैं। मुझे आशा है कि ये आपकी मदद करेंगे! "
उनके अनुसार, कोई भी वज्रासन या वज्र मुद्रा, गर्दन में खिंचाव, साइड स्ट्रेच, बेबी पोज़ या बालासन और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज को अपनी डेली नाइट रुटीन में शामिल कर सकते है।
ईजी स्ट्रेच मांसपेशियों की तनाव को शांत करने और शरीर की जकड़न को निकालने में मदद कर सकते हैं। ऐसा करने से शांत और तनाव मुक्त महसूस होता है जिससे बेहतर नींद आती है। कई बार मानसिक तनाव का संबंध मांसपेशियों के तनाव से भी होता है। इसलिए जब आप सेलुलर स्तर पर तनाव को छोड़ते हैं, तो यह मन को भी शांत करने में मदद करता है। आइए जानते है रात को सोने से पहले स्ट्रेच कैसे आपको और आपके मेंटन हेल्थ को प्रभावित करता है।
- एक अच्छे योग शिक्षक की तलाश करें जो आपका मार्गदर्शन कर सके
- क्लासेज अटैंड करें, चाहे आपका मन आपको कोई भी बहाना क्यों न दे दे
- एक दिनचर्या बनाएं और उस पर टिके रहें
- ऐसे खाद्य पदार्थ खाने से बचें जो आपसे सहमत न हों। आखिर आप वही हैं जो आप खाते हैं।
- दिन में कम से कम पांच मिनट सांस लेने के लिए निकालें। गहरी सांसों से शुरू करें और इसे स्वाभाविक रूप से धीमा देखें।
- ज्यादा सोचने और नींद की समस्या को कम करने के लिए हर शाम पांच मिनट के लिए मोमबत्ती देखने / त्राटक का अभ्यास करें
- जागने पर, सोने से पहले कुछ मिनट का मौन बैठकर देखें
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
