Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
क्या है ऑस्टियोपोरोसिस? जिसमें महिलाओं की हड्डियां हो जाती हैं कांच जैसी कमजोर, जानें लक्षण, कारण और बचाव
Osteoporosis Signs and Symptoms: अक्सर उम्र बढ़ने के साथ कमर दर्द या जोड़ों में दर्द को हम सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) की शुरुआत हो सकती है? आप सोच रहे होंगे कि ये क्या है? दरअसल, यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें हड्डियों का घनत्व (Density) कम हो जाता है, जिससे वे इतनी कमजोर और नाजुक हो जाती हैं कि हल्का सा झटका लगने या खांसने मात्र से भी फ्रैक्चर हो सकता है। विश्व स्तर पर हर तीन में से एक महिला इस समस्या से जूझ रही है। हालांकि पुरुष भी इस बीमारी से ग्रस्त होते हैं लेकिन महिलाओं की संख्या ज्यादा है।
इस बीमारी में हड्डियां कांच की तरह कमजोर हो जाती हैं और एक छोटा सा भी झटका लगता है और बोन टूटकर अलग हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते इस बीमारी का पता लगा लिया जाए और फिर जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए और इलाज शुरू कर देना चाहिए। आइए समझते हैं कि महिलाओं को यह बीमारी अधिक क्यों घेरती है और इससे बचने के तरीके क्या हैं।

क्या है ऑस्टियोपोरोसिस डिजीजी
सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) क्या बीमारी है जो हड्डियों गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं। दरअसल, ये हड्डियों की एक गंभीर बीमारी है जिसमें हड्डियां पतली कमजोर हो जाती हैं और उनमें छेद भी हो जाते हैं और ऐसे में उनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है। यही वजह है कि इसे "साइलेंट डिजीज" भी कहा जाता है।
महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है इसका खतरा? (Why Women are at Risk?)
पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस अधिक देखा जाता है। इसके पीछे मुख्य कारण मेनोपॉज (Menopause) है। रजोनिवृत्ति के बाद शरीर में एस्ट्रोजन (Estrogen) हार्मोन का स्तर तेजी से गिरता है। एस्ट्रोजन हड्डियों की मजबूती बनाए रखने में मदद करता है। इस हार्मोन की कमी से हड्डियां तेजी से अपनी डेंसिटी खोने लगती हैं।
ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षण (Symptoms of Osteoporosis)
हर महिला के लिए ये जानना जरूरी है कि इस बीमारी के शुरुआती लक्षण क्या हैं? हालांकि शुरूआती चरण में इसके लक्षण साफ तौर पर दिखाई नहीं देते हैं और समस्या और भी अधिक बढ़ जाती है, इसलिए इसे 'साइलेंट डिजीज' कहते हैं। हालांकि, स्थिति गंभीर होने पर ये संकेत मिल सकते हैं जो नीचे बताए गए हैं।
- कमर में लगातार दर्द: रीढ़ की हड्डी में कमजोरी के कारण।
- कद का छोटा होना: समय के साथ ऊंचाई कम महसूस होना।
- झुककर चलना (Stooped Posture): रीढ़ की हड्डी के झुकने के कारण कुबड़ापन आना।
- हड्डियों का आसानी से टूटना: कलाई, कूल्हे या रीढ़ की हड्डी में मामूली चोट पर फ्रैक्चर।
मुख्य कारण और रिस्क फैक्टर्स (Causes & Risk Factors)
कैल्शियम और विटामिन D की कमी: हड्डियों के निर्माण के लिए ये दोनों तत्व अनिवार्य हैं।
शारीरिक निष्क्रियता: व्यायाम न करने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।
जेनेटिक्स: यदि परिवार में किसी को ऑस्टियोपोरोसिस रहा है।
खराब जीवनशैली: अत्यधिक शराब का सेवन, धूम्रपान और बहुत ज्यादा कैफीन (कॉफी/चाय)।
दवाओं का दुष्प्रभाव: लंबे समय तक स्टेरॉयड दवाओं का सेवन।
जांच और इलाज (Diagnosis & Treatment)
DEXA Scan: हड्डियों की मजबूती मापने के लिए 'बोन डेंसिटी टेस्ट' (DEXA Scan) सबसे सटीक तरीका है।
दवाएं: डॉक्टर की सलाह पर 'बिसफ़ॉस्फ़ोनेट्स' और हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) ली जा सकती है।
सप्लीमेंट्स: कैल्शियम और विटामिन D3 की खुराक।
बचाव के उपाय (Prevention Tips)
डाइट में बदलाव: दूध, दही, पनीर, रागी, सोयाबीन और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें।
धूप का सेवन: विटामिन D के लिए रोजाना 15-20 मिनट सुबह की धूप लें।
वेट-बेयरिंग एक्सरसाइज: पैदल चलना, जॉगिंग और हल्का वजन उठाना हड्डियों को मजबूत बनाता है।
बुरी आदतों का त्याग: स्मोकिंग और अल्कोहल से दूरी बनाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications