Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
इन 10 खराब जीवनशैली के कारण होता है वेजाइनल डिस्चार्ज
वेजाइनल डिस्चार्ज यानी कि योनी से किसी चिपचिपे या बदबूदार पदार्थ का स्राव होना महिलाओं में बड़ी ही आम सी बात है। इसमें कोई परेशानी की बात नहीं होती क्योंकि यह शरीर का अपना ढंग है योनि को स्वस्थ और साफ रखने का।
योनि से डिस्चार्ज होने के कई कारण होते है, जिसमें से खराब जीवनशैली का होना आम बात है। महिलाओं में वेजाइनल इंफेक्शन तो बड़ा ही कॉमल होता है। इसके लक्षणों में से गहरे, बदबूदार और अजीब से रंग का डिस्चार्ज होना आम है।
प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लीडिंग और डिस्चार्ज की प्रॉब्लम
अगर आप मोटी, शराब पीती हैं या फिर तेज दवाइयां खाती हैं तो आपको वेजाइनल डिस्चार्ज हो सकता है। आइये जानते हैं कौन सी जीवनशैली के कारण आपको वेजाइनल डिस्चार्ज हो सकता है।

खराब लाइफस्टाइल
अगर आपकी लाइफस्टाइल खराब है और आप अच्छी डाइट नहीं लेती या फिर समय पर नींद पूरी नहीं करती तो आपको यह समस्या हो सकती है।

मोटापा
मोटापे से कई बीमारियां पैदा हो सकती हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आप मोटी हैं तो इसका कारण है कि आप अच्छी डाइट नहीं लेती होंगी, जिसके कारण वेजाइनल डिस्चार्ज होने पर बदबू आती है।

प्रेगनेंसी के समय
शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण अचानक से यानि से डिस्चार्ज होने लगता है। इसके अलावा अंदर की मासपेशियों के सिकुड़ने तथा इंजेक्शन आदि लेने से भी यह समस्या गर्भवती महिलाओं में देखने को मिलती है।

रजोनिवृत्ति
महिलाओं में उम्र बढ़ने के साथ रजोनिवृत्ति होने के कारण से भी वेजाइनल डिस्चार्ज होता है।

मौसम
गर्मी का मौसम या फिर अगर आप ऐसी अंडरवियर पहनती हैं जिसमें से हवा पास नहीं होती, तो भी यह समस्या पैदा हो सकती है। नमी और गर्मी पैदा न होने दें।

कुछ दवाइयां
ऐसी कुछ प्रकार की दवाइयां होती हैं जो कि वेजाइनल डिस्चार्ज पैदा कर सकती हैं। दवाइयों में कुछ प्रकार के तत्व पाए जाते हैं जो कि शरीर से गंदी बदबू निकालते हैं। इसलिये इस चीज को दूर करने के लिये खूब सारा पानी पियें।

यौन सबंध
अगर आप एक से अधिक पार्टनर के साथ यौन संबन्ध बनाती हैं, तो आपको ईस्ट इंफेक्शन और योनी से डिस्चार्ज शुरु हो सकता है।

शारीरिक संक्रमण
अगर आप तेज बुखार या किसी अन्य वाइरस के अटैक में आ चुकी हैं तो इसका बुरा असर वेजाइनर डिस्चार्ज हो सकता है।

शराब का सेवन
शराब पीने के दूसरे दिन बाद आपके अंडरवियर से गंदी बदबू आ सकती है। अगर आप थोड़ी और चौकन्नी रहें तो आपको अपनी पेशाब से भी गंध आ सकती है।

मधुमेह
जिन्हें मधुमेह होता है उनको डिस्चार्ज के समय लहसुन जैसी अजीब सी गंध महसूस हो सकती है। ऐसा इसलिये क्योंकि इस दौरान आप कड़ी दवाइयों का सेवन कर रही होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
