Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
वैजाइना की खुजली को दूर करे ये 9 घरेलू उपचार
वैजाइना में खुजली होना कई महिलाओं की समस्या है। वैसे तो ज्यादातर महिलाएं इस बारे में खुल कर बात नहीं करती मगर जब यह समस्या असहनिये बन जाती है तब जा कर कुछ महिलाएं अपना मुंह खोलती हैं।
वैजाइना में खुजली होना कई महिलाओं की समस्या है। वैसे तो ज्यादातर महिलाएं इस बारे में खुल कर बात नहीं करती मगर जब यह समस्या असहनिये बन जाती है तब जा कर कुछ महिलाएं अपना मुंह खोलती हैं।
यह महिलाओं के लिए एक चिंताजनक समस्या है, खासकर अगर यह जीर्ड रूप में होती है, और यह बहुत बड़ी असुविधा का कारण बन सकती है।
योनि में खुजली होने के कई कारण हो सकते हैं, इन कारणों में खमीर संक्रमण (ईस्ट इन्फेक्शन) होना, रोजाना सफाई-धुलाई न करने से अस्वच्छता का होना या फिर किसी एलर्जी के कारण हो सकता है।
अगर आप इसका घरेलू उपचार चाहती हैं तो इसमें हम आपकी मदद करेंगे और बताएंगे कुछ घरेलू नुस्खे, तो ज़रा ध्यान से पढिये।

बर्फ से सिकाई
एक साफ कपड़ा लें और उसमें बर्फ का एक टुकड़ा लपेट लें। फिर उससे अपनी वैजाइना को प्रेस करें और कुछ कुछ सेकेंड तक करें। बर्फ का कम तापमान सूजन को कम करेगा और खुजली मिटाएगा।

एप्पल साइडर वेनिगर
2 चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर को एक गुनगुने पानी के कप में डालें। फिर इससे अपना प्राइवेट एरिया धुलें। फिर किसी मुलायम तौलिये ये पोछें। ऐसा दिन में दो बार करें। वेनिगर में एंटीफंगल गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को बढने से रोकते हैं।

दही
दही में लैक्टिक एसिड और प्राबायोटिक गुण होते हैं, जो वैजाइना के अंदर अच्छे बैक्टीरिया को बैलेंस करने का काम करते हैं। एक कटोरी में 1 चम्मच दही लें, उसे कॉटन से अपनी वैजाइना में लगाएं और 15 मिनट के बाद सादे पानी से धो लें।

सी सॉल्ट
अपने नहाने के पानी में थोड़ा सा सी सॉल्ट मिलाएं। इस नमक में ऐसे मिनरल्स होते हैं जो इंफेक्शन को नष्ट कर सकते हैं।

लहसुन
विटामिन ई के तेल के साथ 5-7 बूंद लहसुन के तेल की मिक्स करें। फिर इसे प्राइवेट एरिया पर लगाएं। 10 मिनट के बाद इसे साफ कर लें। आपको इसे दिन में एक बार जरुर लगाना चाहिये। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हें जो बैक्टीरिया और ईस्ट को साफ करते हैं।

नीम
एक कप पानी में मुठ्ठीभर नीम उबालें। फिर छान कर ठंडा कर लें और अपनी वैजाइना को धो लें। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो इस समस्या से जल्दी राहत दिलाता है।

एलो वेरा
इसमें एलिसिन, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई होता है, जो कि खुजली को मिटाने का कार्य करता है। एलोवेरा की पत्ती को छील कर उसमें अंदर का जैल चम्मच से निकालें और उससे प्राइवेट एरिया की मसाज करें। फिर 10 मिनट के बाद धो लें।

क्रैनबेरी जूस
इसमें ऐसे गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को अंदर रहने ही नहीं देते। आपको सिर्फ क्रैनबेरी का जूस पीना हर दिन पीना है जिससे शरीर से टॉक्सिन निकल जाएं और खुजली कम हो जाए।

शहद
शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो छोटे छोटे संक्रमण को ठीक करने के लिये जाने जाते हैं। वैजाइना में शहद का एक हल्का कोट लगाएं। फिर इसे आधे या 1 घंटे के लिये रखें और फिर हल्के गरम पानी से धो लें। ऐसा दिन में एक बार करने से लाभ मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
