Latest Updates
-
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व
मासिक धर्म के समय पेट में गैस बनती है तो जानें क्या करें
यह ब्लोटिंग उन महिलाओं को नहीं होती जो अपने खान-पान का सही से ध्यान रखती हैं। अगर आप पीरियड्स के दौरान अपने आहार में से नमकीन और जंक फूड हटा दें और ढेर सारी सब्जियां और फल खाएं।
मासिक धर्म के समय एक महिला को काफी शारीरिक और मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में कमर और पेट दर्द, पेट में गैस या ब्लोटिंग होना काफी आम समस्या है।
यदि आपको भी हर महीने ऐसी समस्या झेलनी पड़ती है तो, जरुरी है कि आप अपनी बॉडी को उसके जरुरत का पानी दें और आहार में ढेर सारा फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ खाएं।
ऐसा करने से आपके पेट में कब्ज नहीं होगी अन्यथा कब्ज की वजह से पेट में गैस की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

पेट में गैस बनने का एक वैज्ञानिक कारण यह है कि, मासिक धर्म के दौरान प्रत्येक माह गर्भ के अस्तर में एक पदार्थ (prostaglandins) का उत्पादन हेाता है।
इस वजह से गर्भाशय की मांसपेशियों की दीवारों में संकुचन होती है और ऊतक तरल पदार्थ माहवारी का रूधिर स्राव बन कर शरीर से निकल जाता है। इसी संकुचन की वजह से पेट में ब्लोटिंग होती है और पेट फूल जाता है।

यह ब्लोटिंग उन महिलाओं को नहीं होती जो अपने खान-पान का सही से ध्यान रखती हैं। अगर आप पीरियड्स के दौरान अपने आहार में से नमकीन और जंक फूड हटा दें और ढेर सारी सब्जियां और फल खाएं, तो आप भी पेट में गैस बनने से रोकत सकती हैं। हां, दूध पीने से भी पेट गड़बड़ हो जाता है।

इन दिनों आपको चाहिये कि आप मछली और चिकन को ग्रिल्लड कर के खाएं। ज्यादा तला हुआ मांस आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। इसके अलावा जरुरत भर का विटामिन और कैल्शियम डोज आपके पीरियड्स कैंप को कम कर सकता है।

अगर आप रोज चॉकलेट या कॉफी का सेवन करती हैं, तो भी आपको यह चीज़ें छोड़ देनी चाहिये क्योंकि पीरियड्स के समय यह नुकसानदेह हो सकते हैं।

इसके अलावा बहुत सी महिलाएं शराब पीने की काफी शौकीन होती हैं, ऐसे में वे यह नहीं देखती कि उनका मासिक धर्म शुरु होने वाला है या चल रहा है। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो इन दिनों ज्यादा शराब का सेवन करना घातक हो सकता है क्योंकि इससे शरीर में डीहाइड्रेशन हो जाती है और फिर पेट में गैस बनने लगती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
