Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
लेडीज़! इस डाइट टिप्स से घटाएं 1 महीने में 4 किलो चर्बी
वे महिलाएं जो वजन कम करना चाहती हैं, उनके लिये आज हम कुछ खास टिप्स ले कर आए हैं, जिसको नियमित एक महीने तक फॉलो करने पर लगभग चार किलो तक वजन कम हो सकता है।
शरीर की चर्बी कम करना इतना आसान नहीं है जितना कि लगता है। वे महिलाएं जो वजन कम करना चाहती हैं, उनके लिये आज हम कुछ खास टिप्स ले कर आए हैं, जिसको नियमित एक महीने तक फॉलो करने पर लगभग चार किलो तक वजन कम हो सकता है।
यदि आपने अभी तक जिम या घर पर कसरत नहीं शुरु की है तो अभी से ही शुरु कर दें। क्योंकि डाइट के साथ साथ कसरत करने से वजन तेजी से कम होता है।
आज कल महिलाओं में थायरायड की काफी समस्या देखने को मिल रही है जिस वजह से उनका वजन तेजी से बढ़ जाता है और लाख कोशिश करने के बाद भी कम नहीं होता।
ऐसे में यह टिप्स आजमाइये और फायदा उठाइये। तो अगर आप अपनी फिगर और हेल्थ को लेकर काफी चिंतित रहती हैं तो, इस आर्टिकल को जरुर पढ़ें।

डाइट चार्ट जरुर फॉलो करें
चाहे आप जिम जाती हों या नहीं, अपनी डाइट चार्ट जरुर से बनवा लें। फिर इसे किसी भी कीमत पर फॉलों करना ना भूलें।

नाश्ता तो भूल कर भी ना छोड़ें
सुबह उठने के आधे घंटे बाद नाश्ता हो जाना चाहिये।

अच्छा फैट खाएं
बादाम में अच्छा फैट पाया जाता है इसलिये इसे जरुर खाएं। इसके साथ ही जैतून में भी अच्छा फैट होता है इसलिये उसे सलाद में जरुर मिला कर खाएं।

मल्टीविटामिन कैप्सूल
अगर हो सके तो प्रॉपकर डाइट के साथ मल्टीविटामिन तथा फिश ऑइल की कैप्सूल लें।

10 से 12 गिलास पानी पिएं
याद रखें कि शरीर से गंदगी निकलेगी तभी फैट बर्न होगा इसलिये दिनभर में 10 से 12 गिलास पानी जरुर पिएं।

नींबू खाएं
सुबह की शुरुआत नींबू पानी से करें या फिर जब भी मौका मिले तो खाने में नींबू का इस्तमाल करें। यह आपका मोटापा कम करेगा।

एक्सरसाइज जरुर करें
जिम में या फिर घर में ही रोज 1 घंटा एक्सरसाइज करें। इससे आपको मोटापा कम करने में आसानी मिलेगी।

फैट बर्न करने वाले फूड खाएं
एप्पल साइडर वेनिगर, नींबू, मंगरैल, मौसमी, चिकन ब्रेस्ट, सूप, ब्रॉकली, बादाम, मछली आदि जैसे फूड का सेवन नियमति करें।



Click it and Unblock the Notifications
