Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Workplace Depression: ऑफिस के तनाव की वजह से कहीं आप डिप्रेशन के शिकार तो नहीं? इन संकेतों से करें पहचान
Symptoms Of Workplace Depression: आजकल की भागदौड़ भरो जिंदगी में ऑफिस का तनाव होना एक आम बात हो गई है। लेकिन जब यह तनाव लंबे समय तक बना रहता है और हमारी भावनाओं, सोच और काम करने की क्षमता पर असर डालने लगता है, तो इसे वर्कप्लेस डिप्रेशन कहा जाता है। वर्कप्लेस डिप्रेशन सिर्फ एक बुरा दिन या नॉर्मल थकान नहीं होती, बल्कि लगातार उदासी, तनाव और खालीपन महसूस होना होता है, जो आपके काम और निजी जीवन दोनों पर असर डालता है। ऐसे में, इसके लक्षणों की समय रहते पहचान करना जरूरी है, ताकि इसे मैनेज किया जा सके। आज इस लेख में कृति शर्मा, कॉरपोरेट ट्रेनर और लीडरशिप कोच से जानते हैं कि वर्कप्लेस डिप्रेशन क्या होता है और इससे कैसे निपटें?

वर्कप्लेस डिप्रेशन क्या है? - What Is Workplace Depression In Hindi
वर्कप्लेस डिप्रेशन एक ऐसी मानसिक स्थिति है, जिसमें व्यक्ति अपने काम को लेकर बेहद उदास, थका हुआ और निराश महसूस करता है। उसे लगता है कि उसकी मेहनत की कोई कद्र नहीं हो रही या वह आगे नहीं बढ़ पा रहा है। ऐसे लोग अक्सर खुद को दूसरों से अलग कर लेते हैं और हर दिन ऑफिस जाना उनके लिए एक बोझ बन जाता है।
वर्कप्लेस डिप्रेशन के कारण - Causes Of Workplace Depression In Hindi
वर्कप्लेस डिप्रेशन कई कारणों से हो सकता है, जैसे -
जरूरत से ज्यादा काम का दबाव और डेडलाइन्स
बॉस या टीम से सपोर्ट की कमी
कार्यस्थल पर बुलिंग या उत्पीड़न
नौकरी खोने का डर या असुरक्षा
काम और निजी जीवन में असंतुलन
टॉक्सिक वर्क कल्चर या नकारात्मक माहौल
बार-बार टारगेट किया जाना या आलोचना मिलना
वर्कप्लेस डिप्रेशन के लक्षण - Workplace Depression Symptoms In Hindi
अगर नीचे दिए गए लक्षण आप में दिख रहे हैं, तो यह वर्कप्लेस डिप्रेशन की ओर इशारा कर सकते हैं -
हमेशा थकान और एनर्जी की कमी महसूस होना
ध्यान केंद्रित करने या निर्णय लेने में कठिनाई
ऑफिस मीटिंग या लोगों से दूरी बनाना
बार-बार बीमार पड़ना या लेट पहुंचना
काम में रुचि खत्म होना या प्रदर्शन में गिरावट
बार-बार रोने का मन होना या नकारात्मक विचार
नींद, भूख या वजन में बदलाव
वर्कप्लेस डिप्रेशन से शारीरिक समस्याएं
अगर वर्कप्लेस डिप्रेशन को नजरअंदाज किया जाए, तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है, जैसे मानसिक थकान, ब्लड प्रेशर बढ़ना, अनिद्रा, चिंता, सिरदर्द, भूख कम लगना और यहां तक कि आत्महत्या जैसे विचार भी आ सकते हैं। ऐसे में इन लक्षणों की समय रहते पहचान करके किसी एक्सपर्ट या डॉक्टर की मदद लें।
वर्कप्लेस डिप्रेशन से बचाव कैसे करें? - How To Prevent Workplace Depression In Hindi
वर्कप्लेस डिप्रेशन से बाहर निकलना मुश्किल नहीं है, बस सही कदम उठाने की जरूरत है -
किसी भरोसेमंद दोस्त, परिवार या सहकर्मी से बात करें और उससे अपनी भावनाएं शेयर करें।
लगातार ओवरटाइम करने से बचें और काम को घर न लाएं।
दिनभर में छोटे-छोटे ब्रेक लें और मन को तरोताजा करें।
रोज थोड़ी देर एक्सरसाइज करें। टहलना या योग करना मूड बेहतर करता है।
खुद की आलोचना करने के बजाय पॉजिटिव सोचें।
अगर स्थिति हाथ से निकलती लगे, तो एक्सपर्ट या काउंसलर की मदद लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
