Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
गणेश चतुर्थी के लिए घर को कैसे तैयार करें
चाहे गणेश चतुर्थी हो, नवरात्रि या दीवाली हो एक अच्छी तरह सजा हुआ घर आपके त्योहार के मूड को अधिक बढ़ा देता है। इस वर्ष गणेश चतुर्थी 5 सितम्बर, सोमवार को है। गणेश चतुर्थी के लिए घर को तैयार करने के लिए सप्ताहांत आपके पास है।
परन्तु हर चीज़ को शनिवार और रविवार के लिए न रखें। आपको पूजा की भी तैयारी करनी है, है न? तो रोज़ थोड़ी थोड़ी तैयारी करते रहें और रविवार तक आपको एक साफ़ सुथरा घर मिलेगा। तो गणेश चतुर्थी के लिए घर को कैसे तैयार करें? आइए पढ़ें।

1. पहले से ही तैयारी प्रारंभ करें: जी हाँ, आप अपनी नौकरी में व्यस्त हैं। परन्तु यदि आप वास्तव में गणेश चतुर्थी के लिए घर को तैयार करना चाहते हैं तो आपको पहले से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। 5-7 दिन पहले से घर की सफ़ाई शुरू कर दें। इससे आप अंतिम समय तक काम करने के भार से बच जायेंगे।
2. कामों को बाँट दें: गणेश चतुर्थी पर कई काम होते हैं। जैसे घर की साफ़ सफ़ाई, घर को सजाना, व्यंजन बनाना, मित्रों और परिवार को बुलाना आदि। आप अकेले ये सब नहीं कर सकते। अत: कामों की एक सूची बनायें तथा उसे सबके बीच में बाँट दें। जो काम पूरा हो गया है उसे मार्क कर दें।
3. जल्दी करें: एक दिन में एक काम न करें। आपके पास करने के लिए बहुत सारे काम है और समय बहुत कम है। इसलिए केवल एक काम पर ही पूरा समय खर्च न करें। कामों में शीघ्रता लायें। इस प्रकार आप स्वयं को तथा घर को गणेश चतुर्थी के लिए तैयार कर पायेंगे।
4. समय सीमा निश्चित करें: आज आपको अपना बेडरूम ठीक करना है जिसमें झाड़ू लगाना, सफ़ाई करना, परदे, चादर और तकिये के कवर बदलना आदि शामिल है। एक बार जब आप समय सीमा निर्धारित कर लेते हैं तो आप उसे पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करते हैं।
5. बाथरूम पर ध्यान दें: यह ध्यान में रखने वाली बहुत महत्वपूर्ण बात है। त्योहार के पहले दिन अपने बाथरूम और वॉशरूम की सफ़ाई करें। ज़मीन को साफ़ रखें। अलमारियों और आइनों को साफ़ करना न भूलें अक्योंकी आपके यहाँ बहुत से मेहमान आने वाले हैं। जब आप टॉयलेट की सफ़ाई कर लें तो वहां एक टॉयलेट फ्रेशनर टांग दें ताकि वातावरण सुगंधित बना रहे।
6. किचन की साफ़ सफ़ाई करना न भूलें: आखिरकार यही वह जगह है जहाँ आप गणेश चतुर्थी के लिए स्वादिष्ट व्यंजन बनायेंगी। इसके अलावा इसे साफ़ सुथरा रखना भी ज़रूरी है। अलमारियां साफ़ करें, ओवन की सफ़ाई करें, किनारों के ऊपरी भाग की सफ़ाई करें, ज़मीन और सिंक से पानी के धब्बों को साफ़ करें आदि। इस प्रकार आप गणेश चतुर्थी के लिए अपने घर को तैयार करें।
7.सजावट अवश्य करें: घर को सजाने के लिए अपनी रचनात्मकता का उपयोग करें तथा अपने परिवार के सदस्यों की सहायता से अपने घर को फूलों, सजावट के सामानों और लाइट्स आदि से सजाएँ तथा अपने जीवन और घर में समृद्धि और आनंद लाने के लिए तैयार हो जाएँ।



Click it and Unblock the Notifications
