Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
बुद्ध पूर्णिमा को बन रहा है शुभ संयोग, सफलता चाहते हैं तो जरूर करें ये उपाय
सनातन धर्म में हर तिथि की अपनी अहमियत होती है। ज्योतिष गणना के बाद ही त्योहारों की तारीखों का निर्णय होता है। इस दौरान शुभ मुहूर्त, पूर्णिमा और अमावस्या पर भी खास ध्यान दिया जाता है। वैशाख महीने की पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा को एक साथ मनाने की रिवायत है। इस साल वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा 18 मई को मनाई जाएगी। इस दिन पर एक बड़ा ही शुभ संयोग भी बन रहा है। इतना ही नहीं ये भी माना जाता है कि वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के अवतार गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था।

इस साल क्या है खास
ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक इस वर्ष की बुद्ध पूर्णिमा बहुत ही शुभ है। इस बुद्ध पूर्णिमा के दिन समसप्तक राजयोग बन रहा है। 18 मई को स्वामी देव गुरु बृहस्पति और नवग्रहों के राजा सूर्य एक दूसरे के आमने सामने रहेंगे। इस वजह से सूर्य और गुरु का समसप्तक राजयोग बनेगा। भक्तों के लिए ये बहुत ही शुभ दिन है। दरअसल समसप्तक राजयोग बनने से इस दिन पर किये जाने वाले सभी काम में उन्नति मिलती है और जीवन में स्थायित्व आता है।

इन कार्यों में मिलेगा लाभ
18 मई को इस खास संयोग के बनने से जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। ये दिन भूमि, मकान, वाहन खरीदने के लिए शुभ है। ये बुद्ध पूर्णिमा पदभार संभालने और नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए उत्तम है। इससे आपको बड़ा लाभ मिल सकेगा।

इस दिन करें इनकी पूजा
पूर्णिमा के दिन चंद्रमा, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करना मंगलकारी माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन उनका स्मरण ध्यान करने से सुख समृद्धि और वैभव में इजाफा होता है। इस साल समसप्तक राजयोग लगने से ये तिथि और भी ज्यादा विशेष हो गयी है।

इन उपायों से होगा लाभ
पूर्णिमा के दिन कुछ खास उपाय करने से मनुष्य को लाभ मिलता है। चंद्रमा को शीतलता का प्रतीक माना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन दूध और शहद का उपाय करने से व्यक्ति का समाज में मान सम्मान बढ़ता है।
आप पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान करें। इसके बाद माता लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा करें। दिनभर मन ही मन 'ऊं सोम सोमाय नम:' मंत्र का जाप करें। पूर्णिमा की रात में कच्चा दूध लें और उसमें शुद्ध शहद और चंदन मिलाकर उसमें अपनी छवि देखें और फिर उसका अर्घ्य चंद्रमा को दें।



Click it and Unblock the Notifications
