Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
चाणक्य नीति: जीवन में पाना है सुख तो बस इन बातों पर कर लें अमल
चाणक्य की नीतियां विश्व प्रसिद्ध हैं। चाणक्य ने शासन, प्रशासन और आम जीवन से जुड़ी कई नीतियां बनाईं। उनकी बताई नीतियां सिर्फ उस दौर में ही नहीं बल्कि मौजूदा समय में भी प्रासांगिक नजर आती हैं। चाणक्य नीतियों को यदि व्यक्ति अपने जीवन में अनुसरण कर ले तो वह हर तरह की कठिनाईयों से बाहर निकलने का रास्ता खुद तैयार कर सकता है।
हर समस्या का समाधान चाणक्य की नीतियों से मिलता है। जीवन के किसी भी क्षेत्र में आने वाली चुनौती में चाणक्य ज्ञान सर्वश्रेष्ठ सिद्ध होता है। आइये जानते हैं कि चाणक्य ने ऐसी कौन सी चार बातों का जिक्र करने के लिए कहा जिससे जीवन में कभी सुख की कमी नहीं रहेगी।

ज्ञानियों की बातों पर करें अमल
चाणक्य ने हमेशा ज्ञान को प्राथमिकता दी। उनके मुताबिक ज्ञान यदि किसी गरीब व्यक्ति से भी मिल रहा हो तो उसे ग्रहण करना चाहिए। कोई धनवान व्यक्ति यदि मूर्खता भरी बातें करता है तो उससे कोई लाभ नहीं होगा। आपको ज्ञानी लोगों की बातों का सम्मान तथा अनुसरण करना चाहिए।

अन्न का अपमान करने से बचें
किसी भी मनुष्य को अन्न का अपमान करने से बचना चाहिए। चाणक्य के मुताबिक आपके भोजन की थाली से अन्न का एक भी दाना व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। जिस घर में भोजन का अपमान होता है वहां कभी भी सुख समृद्धि का निवास नहीं हो पाता है।

दांपत्य जीवन में छल-कपट न रखें
वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के प्रति ईमानदार बनाए रखना बहुत जरूरी है। पति पत्नी के प्यार भरे संबंध के बीच यदि छल और कपट आ जाता है तो उनका साथ लंबे समय तक टिक पाना मुश्किल है। एक दूसरे से बातें छिपाने और झूठ बोलने की आदत आपके वैवाहिक जीवन को बर्बाद कर देती है। ऐसे घर में सुख शान्ति भी नहीं रहती है।

फिजूलखर्च
सही मार्ग पर चल कर धन कमाना एक कठिन प्रक्रिया है और जिस घर में पैसों का सम्मान नहीं होता है वहां तरक्की रुक जाती है। जिस घर परिवार में धन का प्रयोग गलत कार्यों में किया जाता है वहां कलह-कलेश की संभावना बनी ही रहती है। ऐसे घर में स्वस्थ माहौल नहीं रहता है और न ही लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।



Click it and Unblock the Notifications