Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
मंगलवार को करें पैसों से जुड़े काम, जानें किस दिन कौन सा काम करने से मिलेगा लाभ

हम कोई भी अच्छा या बड़ा कार्य करते हैं तो सबसे पहले उसके लिए हम शुभ घड़ी या मुहूर्त देखते हैं ताकि हमें उस काम में सफलता मिले। कई बार आपने यह भी सुना होगा कि दिन के अनुसार कोई भी काम करने से हमे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र ने भी इस बात को सत्य माना है।
आज इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि कौन सा दिन किस काम के लिए शुभ होता है। तो चलिए जानते हैं किस तरह आप दिन के अनुसार काम करके इच्छित परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

1. रविवार
यदि आप कला प्रेमी हैं तो आपके लिए रविवार का दिन बेहद शुभ है। इस क्षेत्र में किसी भी काम की शुरुआत आप रविवार से ही करें। आपको सफलता ज़रूर मिलेगी। आप खुद दूसरों को सिखाने के लिए पाठशाला खोल सकते हैं या फिर खुद इस क्षेत्र में विद्या हासिल करने के लिए इस दिन को चुन सकते हैं।

2. सोमवार
यह दिन चंद्र देव को समर्पित है। रत्नों को धारण करने के लिए यह दिन बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके अलावा किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत इस दिन करने से सफलता ही मिलती है।

3. मंगलवार
आर्थिक मामलों के लिए मंगलवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह हनुमान जी का दिन माना जाता है। आप इस दिन ऐसे काम कर सकते हैं जिसके साथ थोड़ा जोखिम जुड़ा हुआ हो। शेयर बाजार में निवेश, प्रॉपर्टी से जुड़े काम इस दिन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं दूसरी ओर मंगलवार को भूलकर भी क़र्ज़ न लें नहीं तो चुकाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।

4. बुधवार
अगर आप अपनी नौकरी से खुश नहीं हैं और आपको लग रहा है कि आपकी तरक्की नहीं हो रही है तो बुधवार का दिन किसी नई नौकरी के लिए बहुत ही शुभ है। इसके अलावा नया व्यापार शुरू करने के लिए भी यह दिन अच्छा है।

5. बृहस्पतिवार
किसी भी शुभ काम की शुरुआत के लिए बृहस्पतिवार का दिन बहुत ही बढ़िया माना जाता है। खास तौर पर शिक्षा संबंधित कार्य या अध्यात्म से जुड़े कार्यों में आपको सफलता ज़रूर मिलेगी। मगर इस दिन आपको क़र्ज़ लेने और देने दोनों से बचना होगा अन्यथा आपको भविष्य में धन संबंधी हानि हो सकती है।

6. शुक्रवार
कोट कचहरी के मामलों के लिए यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यदि आप ऐसे मामलों में फंसे हुए हैं तो शुक्रवार का दिन इनसे निपटने के लिए शुभ होता है। इसके अलावा शिक्षा से जुड़े काम, खेतों से जुड़े कार्य जैसे नयी फसल बोना, काटना आदि जैसे काम की शुरुआत भी इस दिन से करना लाभदायक होता है।

7. शनिवार
शनिदेव को समर्पित यह दिन चिकित्सा के लिए बहुत ही बढ़िया माना जाता है। इससे जुड़ा कोई भी कार्य करने से आप रोग मुक्त रहेंगे। इसके अलावा यदि आप की कुंडली में शनि की स्थिति अशुभ है तो इस दिन आप कुछ विशेष उपाय करके शनिदेव को शांत कर सकते हैं साथ ही उनका आशीर्वाद भी प्राप्त कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
