Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Bada Mangal 2020: ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल आज, जानें क्यों है खास
हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह का धार्मिक महत्व काफी अधिक है। हनुमान जी को समर्पित ये दिन काफी शुभ फलदायक माना जाता है। पुराणों में भी ज्येष्ठ माह का विशेष महत्व बताया गया है। पुराणों के मुताबिक ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को हस्त नक्षत्र में ही स्वर्ग से गंगा का अवतरण हुआ था। इस महीने बढ़ती गर्मी के बीच ये विशेष दिन जल संरक्षण का संदेश देता है। जरूरतमंदों की मदद करने और उन्हें पानी पिलाने से पुण्य मिलता है। जानते हैं ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल क्यों है खास।

साल 2020 में बड़ा मंगल की तिथियां
पहला: 12 मई
दूसरा: 19 मई
तीसरा: 26 मई
चौथा: 2 जून

19 का बड़ा मंगल है विशेष
इस साल 19 मई को दूसरा बड़ा मंगल के साथ भौम प्रदोष व्रत भी है। भौम प्रदोष व्रत के दिन शिवजी की विशेष पूजा की जाती है और मंगलवार होने के कारण हनुमानजी की कृपा प्राप्त होती है। इतना ही नहीं, इस दिन आयुष्मान योग और मंगलवार के दिन रेवती नक्षत्र बन रहा है जिसे बहुत शुभ माना जाता है। 19 मई को शिव, नारायण और बजरंगबली का पूजन करें।

इस दिन मिलेंगे ये लाभ
इस दिन भौम प्रदोष का व्रत रखकर महादेव की कृपा पा सकते हैं। देशभर में लॉकडाउन के कारण गरीबों और मजदूरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आप जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ सकते हैं। केवल धार्मिक उद्देश्य के लिए ही नहीं, मानवता के नाते आप उनकी सहायता करके सुकून पा सकते हैं। इस दिन आप बजरंगबली से अपने और अपने परिवार के साथ इन लोगों के लिए भी जरूर प्रार्थना करें। हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें।



Click it and Unblock the Notifications
