Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
घर पर शिवलिंग रखते हुए रखें इन बातों का ध्यान
घर में शिवलिंग रखना हो तो यहां बताई जा रही कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए।
घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं ये हिंदू शास्त्र में बहस करने का बहुत बड़ा मुद्दा हैं। कई लोगों का मत है कि शिवलिंग घर पर नहीं रखना चाहिए, वहीं कुछ लोग क्रिस्टल, ब्लैक स्टॉन या केसर के बने शिवलिंग रखते हैं।
शिवपुराण के अनुसार शिवलिंग बहुत संवेदनशील होता है और इसकी थोड़ी पूजा से भी शुभ फल मिलते हैं। घर में शिवलिंग स्थापित कर रही हैं तो इन बातों का ध्यान रखने पर शिवजी की कृपा आप पर बरसेगी।

नर्मदा के शिवलिंग
घर में नर्मदा नदी से निकलने वाले पत्थर से बना शिवलिंग रखना ज्यादा शुभ रहता है।

अंगूठे की लम्बाई तक शिवलिंग
घर में छोटा सा शिवलिंग रखना चाहिए। शिवलिंग की लम्बाई हमारे हाथ के अंगूठे के ऊपर वाले पोर से ज्यादा बड़ी नहीं होनी चाहिए।

मंदिर में ही होना चाहिए
ज्यादा बड़ा शिवलिंग घर में नहीं रखना चाहिए। ज्यादा बड़ा शिवलिंग सिर्फ मंदिरों में ही ज्यादा शुभ फल प्रदान करता हैं।

सुबह शाम पूजा
शिवलिंग की रोज़ सुबह-शाम पूजा करनी चाहिए। यदि नियमित रूप से पूजा कर पाना संभव ना हो तो घर में शिवलिंग नहीं रखना चाहिए।

एक से अधिक शिवलिंग नहीं
शिवपुराण के अनुसार घर में एक से ज्यादा शिवलिंग नहीं रखने चाहिए।

खुले में रखे शिवलिंग
घर के किसी बंद स्थान में शिवलिंग नही रखना चाहिए, इसे खुले में ही रखना चाहिए।

विधि विधान से करें पूजा
शिवलिंग की हमेशा विधि विधान से पूजा करनी चाहिए अन्यथा इसको घर में रखने से नुकसान हो सकता है।

जल धारा हमेशा होनी चाहिए
वास्तु शास्त्र के अनुसार चूंकि शिवलिंग से हर वक़्त ऊर्जा का संचार हो रहा होता है इसलिए शिवलिंग पर जलधारा हमेशा रहनी चाहिए जो ऊर्जा को शांत रखे. कुछ लोग घर के शिवलिंग हर हफ्ते जल चढ़ाते है ये डेली जल अर्पित करते है जो की काफी नही होता है।

ये न चढ़ाए
शिवलिंग पर कभी भी तुलसी, हल्दी और केतकी के फूल नहीं चढ़ाएं।

गंगाजल से अभिषेक
शिवलिंग का स्थान बदलते समय उसके चरणों को स्पर्श करे तथा एक बर्तन में गंगाजल भरकर उसमें शिवलिंग को रखें। यदि शिवलिंग पत्थर का बना है तो उसका गंगाजल से अभिषेक भी करें।

धातु के शिवलिंग
यदि आप धातु से बना शिवलिंग रखते है तो ध्यान रखे की यह सोने, चांदी या ताम्बे से बना हो। तथा इससे धातु का बना एक नाग लिपटा हो।



Click it and Unblock the Notifications
