Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
जानें साल 2020 में कब कब है संकटों का नाश करने वाली संकष्टी चतुर्थी
संकष्टी चतुर्थी विघ्नहर्ता श्री गणेश को समर्पित है। इस दिन श्री गणेश की पूजा की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक चंद्र माह में कृष्ण पक्ष के चौथे दिन संकष्टी चतुर्थी का शुभ दिन आता है। अगर चतुर्थी मंगलवार को पड़ती है तो उसे अंगारकी चतुर्थी कहते हैं। वैसे तो सभी चतुर्थियां बहुत ही महत्वपूर्ण होती हैं लेकिन ऐसी मान्यता है कि अंगारकी चतुर्थी का अपना एक अलग ही महत्व होता है। हालांकि माघ और पौष में पड़ने वाली चतुर्थी को भी बेहद शुभ माना जाता है।

कहा जाता है कि चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा और व्रत करने से जीवन के सभी दुखों का अंत होता है और स्वयं श्री गणेश अपने भक्तों को एक खुशहाल जीवन का आशीर्वाद देते हैं। इस दिन कुछ लोग काफी कठिन व्रत रखते हैं। वहीं अगर आप चाहें तो इस उपवास में फलों और साबुदाने की खिचड़ी आदि का सेवन कर सकते हैं। व्रत खोलने के भी कुछ खास नियम हैं। व्रत खोलने से पहले चंद्रमा के दर्शन कर उन्हें अर्घ्य देना चाहिए। उसके बाद गणेश जी के मनपसंद मोदक का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा आप तिल, गुड़, शकरकंद आदि भी प्रसाद के रूप में चढ़ा सकते हैं। इस दिन चंद्रमा या भगवान सोम की पूजा करने से भी अच्छे फल की प्राप्ति होती है।
इस बात का ध्यान जरूर रखें कि दो स्थानों के लिए चंद्रमा का समय हमेशा भिन्न होता है इसलिए व्रत शुरू करने से पहले, चतुर्थी तिथि और चंद्रोदय के समय का ध्यान रखें। यह भी हो सकता है कि चतुर्थी का व्रत तृतीया तिथि को पड़े। संकटों का नाश करने वाली इस चतुर्थी को अगर आप भी व्रत करना चाहते हैं तो हम आपके लिए साल 2020 में पड़ने वाली सभी चतुर्थियों की लिस्ट लेकर आए हैं।

जनवरी
सकट चौथ, लंबोदर संकष्टी चतुर्थी जनवरी 13, 2020, सोमवार माघ, कृष्ण चतुर्थी
आरंभ- 05:32 PM, जनवरी 13 समाप्ति- 02:49 PM, जनवरी 14

फरवरी
द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी फरवरी 12, 2020, बुधवार फाल्गुन, कृष्ण चतुर्थी
आरंभ- 02:52 AM, फरवरी 12 समाप्ति- 11:39 PM, फरवरी 12

मार्च
भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी मार्च 12, 2020, गुरुवार चैत्र, कृष्णा चतुर्थी
आरंभ- 11:58 AM, मार्च 12 समाप्ति- 08:50 AM, मार्च 13

अप्रैल
विकट संकष्टी चतुर्थी अप्रैल 11, 2020, शनिवार वैशाख, कृष्ण चतुर्थी
आरंभ- 09:31 PM, अप्रैल 10 समाप्ति- 07:01 PM, अप्रैल 11

मई
एकदंत संकष्टी चतुर्थी मई 10, 2020, रविवार ज्येष्ठ, कृष्ण चतुर्थी
आरंभ- 08:04 AM, मई 10 समाप्ति- 06:35 AM, मई 11

जून
कृष्णपिंगला संकष्टी चतुर्थी जून 8, 2020, सोमवार आषाढ़, कृष्ण चतुर्थी
आरंभ- 07:56 PM, जून 08 समाप्ति- 07:38 PM, जून 09

जुलाई
गजानन संकष्टी चतुर्थी जुलाई 8, 2020, बुधवार श्रवण, कृष्ण चतुर्थी
आरंभ- 09:18 AM, जुलाई 08 समाप्ति- 10:11 AM, जुलाई 09

अगस्त
बहुला चतुर्थी, हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी अगस्त 7, 2020, शुक्रवार भादप्रद, कृष्ण चतुर्थी
आरंभ- 12:14 AM, अगस्त 07 समाप्ति- 02:06 AM, अगस्त 08

सितंबर
विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी सितंबर 5, 2020, शनिवार अश्विन, कृष्ण चतुर्थी
आरंभ- 04:38 PM, सितंबर 05 समाप्ति- 07:06 PM, सितंबर 06

अक्टूबर
विभुवन संकष्टी चतुर्थी अक्टूबर 5, 2020, सोमवार कार्तिक, कृष्ण चतुर्थी
आरंभ- 10:02 AM, अक्टूबर 05 समाप्ति- 12:31 PM, अक्टूबर 06

नवंबर
करवा चौथ वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी नवंबर 4, 2020, बुधवार कार्तिक, कृष्ण चतुर्थ
आरंभ- 03:24 AM, नवंबर 04 समाप्ति- 05:14 AM, नवंबर 05

दिसंबर
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी दिसंबर 3, 2020, गुरुवार मार्गशीर्ष, कृष्ण चतुर्थी
आरंभ- 07:26 PM, दिसंबर 03 समाप्ति- 08:03 PM, दिसंबर 04



Click it and Unblock the Notifications
