Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
भूल कर भी न करें गुरुवार को ये काम, नहीं तो हो जाएंगे...
गुरूवार का दिन भगवान विष्णु को अर्पित होता है। हमारे बड़ों ने हमेशा ही हमें कहा है कि गुरुवार को कुछ काम हमें नहीं करने चाहिये, नहीं तो इससे हमारा नाश हो सकता है। ज्योतिषशास्त्र एक हिंदू धर्म का ऐसा शास्त्र है जिसमें मनुष्य के समान जीवन, दिनचर्या और भविष्य के बारें में बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन ऐसे काम नहीं करने चाहिए जिससे आपके परिवार को कोई परेशानी या फिर आपको आर्थिक कारणों से जूझना पड़े। ब्रह्मांड में स्थित नौ ग्रहों में से गुरु का वजन सबसे भारी होता है। यही कारण है कि इस दिन हर वो काम जिससे कि शरीर या घर में हल्कापन आता हो। ऐसे कामों को करने से मना किया जाता है क्योंकि ऐसा करने से गुरु ग्रह हल्का होता है। गुरु धर्म व शिक्षा का कारक ग्रह है। गुरु ग्रह को कमजोर करने से शिक्षा में असफलता मिलती है। साथ ही धार्मिक कार्यों में झुकाव कम होता चला जाता है।

1. ना ही नाखून काटें और ना ही शेविंग करें
शास्त्र के अनुसार गुरू ग्रह को एक जीव माना गया है। जिसका मतलब है कि गुरु ग्रह में जीवन होता है। इस दिन नाखून काटने से गुरु ग्रह को कमजोर हो जाता है। इससे आपकी उम्र के दिन कम हो जाते हैं।

2. महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिये
गुरुवार को महिलाओं को बाल धोने से मना किया गया जाता है क्योंकि महिलाओं की कुंडली में बृहस्पति पति का कारक हेाता है। अगर किसी महिला ने इस दिन बाल धोए तो उसके पति की उन्नती पर सीधा असर पड़ता है क्योंकि इस दिन बाल धाने से बृहस्पति कमजोर हो जाता है। इसी कारण से इस दिन महिलाओं को बाल भी नहीं कटवाने चाहिये।

3. घर में पोछा ना लगाएं
आपको इस दिन कभी भी कपड़े नहीं धोने चाहिये। अगर इस दिन आप अपने घर में पोछा लगाने की सोंच रही हैं तो ऐसा भी ना करें क्योंकि इससे बच्चों, पुत्रों, घर के सदस्यों की शिक्षा, धर्म आदि पर शुभ प्रभाव में कमी आती है। यानी की उनकी उन्नती रूक जाती है।

4. इस दिन लक्ष्मी को ना करें नजरअंदाज
आप सभी को पता होगा कि गुरुवार को भगवान विष्णु जी का दिन होता है। भगवान विष्णु जी की पत्नी माता लक्ष्मी जी हैं। यानी की विष्णु जी तभी प्रसन्न होंगे जब आप उनकी पत्नी का ख्याल रखेंगे।

5. घर के जाले ना साफ करें
घर की साफ सफाई ना करें और ना ही घर से मकड़ी के जाले साफ करें। उन कोनों की सफाई ना करें जिन्हें रोज साफ नहीं किया जाता। इन सभी कामों को अगर बुधवार को किया गया तो धन की हानि होती है। ये सब तरक्की को कम करने का संकेत हेाता है।



Click it and Unblock the Notifications
