Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि
Vat Purnima Vrat 2025: वट पूर्णिमा व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं, जान लीजिए
Vat Savitri vrat dos and don'ts : वट सावित्री व्रत, विशेष रूप से विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। यह व्रत आमतौर पर वट (बरगद) के पेड़ की पूजा कर पूर्ण श्रद्धा से रखा जाता है। खास बात यह है कि कुछ क्षेत्रों में यह व्रत अमावस्या को तो कुछ जगहों पर पूर्णिमा को मनाया जाता है।
यदि आप वट सावित्री पूर्णिमा व्रत रख रही हैं, तो आपको व्रत के दौरान आहार संबंधी नियमों का पालन करना जरूरी है। आइए जानते हैं इस दिन क्या खाएं और क्या नहीं।

वट पूर्णिमा व्रत 2025 तिथि
वर्ष 2025 में वट पूर्णिमा व्रत उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात जैसे राज्यों में विशेष श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा।
- ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत: 10 जून को सुबह 11:35 बजे
- समापन: 11 जून को दोपहर 1:13 बजे
- व्रत रखने की तिथि: 10 जून 2025
- स्नान और दान: 11 जून 2025
इस अवसर पर महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा कर धर्म, आस्था और परंपरा का निर्वाह करती हैं।
वट सावित्री पूर्णिमा व्रत में क्या खा सकते हैं?
सात्विक आहार
व्रत के दौरान सात्विक भोजन करना चाहिए। इसमें बिना लहसुन-प्याज वाले फलाहारी व्यंजन जैसे साबूदाना खिचड़ी, सिंघाड़े का आटा, राजगिरा पराठा आदि शामिल हो सकते हैं।
फल और दूध
यदि आप निर्जला व्रत नहीं रख रहीं, तो फल, दूध, दही और छाछ का सेवन कर सकती हैं। ये शरीर को ऊर्जा देने के साथ ही व्रत को आसान बनाते हैं।
सूखे मेवे
बादाम, किशमिश, अंजीर, अखरोट जैसे ड्राय फ्रूट्स का सेवन दिनभर में ऊर्जा बनाए रखने में सहायक होता है।
पानी या नारियल पानी
निर्जला व्रत रखने में कठिनाई हो, तो जल, नींबू पानी या नारियल पानी पी सकती हैं। इससे शरीर डिहाइड्रेट नहीं होता।
व्रत के लिए बने पैक्ड आइटम
बाजार में मिलने वाले व्रत के अनुकूल नमकीन या बिस्किट भी खाए जा सकते हैं, बशर्ते उनमें प्याज-लहसुन न हो।
वट सावित्री पूर्णिमा व्रत में क्या न खाएं?
लहसुन और प्याज
व्रत में तामसिक चीजें वर्जित होती हैं। इसलिए प्याज-लहसुन से बनी कोई भी चीज न खाएं।
मांसाहार और अंडा
इस दिन पूर्ण रूप से शुद्ध और शाकाहारी भोजन करें। मांस, मछली, अंडे आदि से परहेज करें।
अनाज और नमक
पारंपरिक व्रत में अनाज और सेंधा नमक को छोड़कर अन्य नमक का उपयोग वर्जित होता है। इसलिए सामान्य नमक का उपयोग न करें।
पैकेज्ड फूड और जंक फूड
चिप्स, नमकीन, बर्गर, पिज्जा जैसे तले-भुने और प्रोसेस्ड फूड से बचें।
चाय-कॉफी का अत्यधिक सेवन
खाली पेट ज्यादा चाय-कॉफी पीना नुकसानदायक हो सकता है। बेहतर है कि इसे सीमित मात्रा में लें।



Click it and Unblock the Notifications











