Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
जब एयर मार्शल अर्जन सिंह ने 1 घंटे में पाकिस्तान को चटा दी थी धूल, क्या आप जानते हैं ये कारनामा...
अर्जन सिंह एयरफोर्स की सबसे बड़ी शख्सियत थे। भारत के एयरफोर्स इतिहास में अर्जन सिंह ने कई कारनामें किए, वो भारतीय एयरफोर्स के पहले चीफ थे।
1 अगस्त 1964 को अर्जन सिंह एयर मार्शल की पदवी के साथ चीफ ऑफ एयर स्टाफ बनाए गए। अर्जन सिंह और भारत के लिए सबसे गर्व की बात तो तब हुई जब 1965 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ ऑपरेशन ग्रैंड स्लैम को अंजाम दिया और पाकिस्तानी टैंकों ने अखनूर शहर पर धावा बोल दिया।

इसके बाद अर्जन सिंह ने जो किया उसके बाद आप भी उनको सलाम किए बिना नहीं रह पाएंगे। आइए जानते उनकी बहादुरी का ये कारनामा....

पाकिस्तान ने किया भारत पर हमला
पाकिस्तानी सेना जब भारत में अपने टैंक लेकर हमला कर रही थी तब अर्जन सिंह से ये सवाल पूछा गया कि वो पाकिस्तानी टैंको को कितनी समय में रोक सकते है? अर्जन सिंह के जवाब ने सबको चौंका दिया था।
अर्जन सिंह ने पाकिस्तानी टैंक को रोकने के लिए रक्षा मंत्रालय से महज एक घंटे का समय मांगा और अपने काम पर लग गए।

एक घंटे में रोक दिए पाकिस्तानी टैंक
एक घंटे का वादा करके अर्जन सिंह ने इसको पूरा भी किया। लगातार बढ़ रहे पाकिस्तानी टैंको को एक घंटे में रोक कर दिया और उस युद्ध में अहम किरदार निभाया।
अर्जन सिंह की बहादुरी ने सबको दंग कर दिया था।

अर्जन सिंह ने पाई ये उपलब्धियां
अर्जन सिंह ने अपनी जिंदगी में एयरफोर्स और देश सेवा करते हुए कई बुलंदियों को छुआ। सबसे पहले वो वायु सेना प्रमुख बने जो चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ की रैंक तक फ्लाइंग कैटेगरी के फाइटर पायलट रहे।
इतना ही नही अर्जन सिंह ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 60 अलग-अलग तरह के विमानों को उड़ाया।
अर्जन सिंह ने मौजूदा दौर के नैट और वैमपायर विमानों को भी उड़ाया। अर्जन सिंह की जिंदगी देश सेवा में गुजरी।



Click it and Unblock the Notifications
