Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
भारत में ही नहीं, इन देशों में भी मानते है अजीबो गरीब अंधविश्वास
भारतीय लोगों में अंधविश्वास सबसे ज्यादा फैला हुआ है। यहां पर लोग कई तरह की चीज़ों पर विश्वास करते हैं और जब ये विश्वास अपनी सीमा पार कर देता है तो अंधविश्वास कहलाता है।
दुनियाभर के लोग मानते हैं कि भारतीयों में सबसे ज्यादा अंधविश्वास फैला हुआ है लेकिन से सच नहीं है। असल में दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जहां पर लोग आंख मूंदकर कुछ चीज़ों पर विश्वास करते हैं।
चीन से लेकर इज़राइल तक कई देश ऐसे हैं जहां अंधविश्वासों का पालन धार्मिक रूप से किया जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि भारत के अलावा किन देशों में क्या अंधविश्वास प्रचलित है।

कोरिया
कोरिया में गर्भवती महिलाओं को लेकर अंधविश्वास प्रचलित है। यहां माना जाता है कि गर्भावस्था के दौरान विषम भोजन का सेवन करने से उस स्त्री की संतान बदसूरत होती है।

जापान
जापानी मानते हैं कि भले ही आपके जीवन में कोई दिशा नहीं हो लेकिन मरे हुए लोगों की होती है। यहां माना जाता है कि मृत लोग उत्तर दिशा में आराम करते हैं इसलिए इस दिशा की ओर सिर करके सोने से दुर्भाग्य आता है।

रूस
रूस में किसी पक्षी द्वारा इंसान के ऊपर मल करने के पीछे भी एक कारण है। यहां के लोग मानते हैं कि ये समृद्धि का कारक है।

तुर्की
इस देश के अंधविश्वास को जानकर आपको विश्वास ही नहीं होगा। इस देश में माना जाता है कि रात के समय च्यूइंगम चबाना किसी मृत का सड़ा हुआ मांस खाने के बराबर है।

पुर्तगाली
पुर्तगालियों के अनुसार पीछे की ओर चलने का मतलब है आप शैतान को अपना रास्ता दिखा रहे हैं।

हंगरी
हंगरी और रूस दोनों जगह ही ये माना जाता है कि डिनर के लिए कोने की टेबल पर बैठने से शादी की संभावना बढ़ जाती है।

फ्रेंच
फ्रेंच में अंधविश्वास है कि कुत्ते का मल आपका भाग्य निर्धारित कर सकता है। अगर आप इससे बाईं ओर चलते हैं तो आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन अगर आप दाईं ओर चलते हैं दुर्भाग्य मिलेगा।
अब तो आप समझ ही गए होंगें कि भारत एकलौता ऐसा देश नहीं है जहां पर अंधविश्वास को माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
