Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
मिलिए, करोड़ों के घपले करने वाले देश से फरार इन गद्दारों से
देश का एक और सबसे बड़ा बैंक घोटाला सामने आने से बैंको के आला अफसरों और कारोबारियों की मिली जुली सामने आने से आम जनता दंग रह गई है लेकिन पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में करीब 11,400 करोड़ रुपये का घोटाला करने के बाद हीरा कारोबारी नीरव मोदी के देश छोड़कर फरार है। ये पहला मामला नहीं है जब मनी लॉड्रिंग और पैसों का गबन करके कोई कारोबारी देश से फरार हो गया है।

नीरव मोदी पहले भी ऐसे कारोबारी कई नामचिंह कारोबारी रह चुके हैं, जिन्होंने फ्रॉड या धोखाधड़ी करके वारंट आने से पहले देश से रफूचक्कर हो गए। इन लिस्ट में बिजनस मैन विजय माल्या से लेकर आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी तक का नाम शामिल हैं जो कार्रवाई से बचने के लिए देश से फरार हो गए थे।

विजय माल्या
लिकर किंग के नाम से मशहूर विजय माल्या हमेशा अपने हाई लाइफस्टाइल के वजह से लोगों के बीच किंगफिशर बीयर से लेकर किंगफिशर कैलेंडर शूट के वजह से बिजनस और ग्लैमर जगत में छाएं रहते थे लेकिन उनका नाम तब ज्यादा सुर्खियों में छाया जब कई भारतीय बैंकों का 900 करोड़ रुपये का लोन नहीं चुकाने पर दिवालिया घोषित कर दिया। चुके शराब कारोबारी विजय माल्या भी भारत छोड़ कर इंग्लैंड में रह रहे हैं।

ललित मोदी
आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी पर मनी लॉन्ड्रिंग, प्रॉक्सी ओनरशिप के आरोप लगे थे। बीसीसीआई में ने आर्थिक अनियमितताओं के कारण 2010 में बीसीसीआई से बैन कर दिया था। जिसके बाद ललित मोदी ने कोच्चि आईपीएल टीम का से अपनी हिस्सेदारी खत्म करनी पड़ी थी। ललित मोदी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था, जिसका जवाब नहीं देने पर उन्हें आईपीएल के कमिश्नर पद से हटा दिया गया। इसके बाद ललित मोदी अपने परिवार की सुरक्षा का हवाला देते हुए इंग्लैंड फरार हो गए। 2011 में भारत सरकार ने उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया, तब से ललित मोदी इंग्लैंड में हैं।

दीपक तलवार
देश के सबसे बड़े एविशन स्केम से जुड़े कॉरपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार पर कथित तौर पर करीब 1000 करोड़ रुपये रिश्वत लेने के मामले में आयकर विभाग ने 5 मामले दर्ज किए थे। जांच में सामने आया है कि विमानन क्षेत्र में सक्रिय और दूरसंचार और विमानन सौदों की दलाली करने वाले दीपक तलवार ने यूपीए शासन के दौरान अपने ग्राहकों के फायदे के लिए अधिकारियों को रिश्वत दी थी। पिछले साल जून में आईटी अधिकारियों ने तलवार के घर पर छापा मारा था। केस आगे बढ़ने से पहले ही तलवार भारत छोड़ कर फरार हो गए। फिलहाल वो संयुक्त अरब अमीरात (UAE)में हैं. वहां उनके देश छोड़ने पर रोक लगा दिया गया है।

संजय भंडारी
टैक्स चोरी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हथियार डीलर संजय भंडारी की 26 करोड रुपये से ज्यादा की संपत्ति को कुर्क कर चुका है। दिल्ली कोर्ट ने संजय भंडारी को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत अपराधी माना है। फिलहाल भंडारी भी देश से फरार है और नेपाल में रह रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
