Latest Updates
-
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय -
Sawan Mehendi Designs 2026: सावन में हाथों पर खूब जचेंगे ये 7 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Mangla Gauri Vrat 2026: आज है सावन का पहला मंगला गौरी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व -
बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी और गले की खराश से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी तुरंत राहत -
Sawan 2026 Shivling Puja Vidhi: शिवलिंग पर सबसे पहले क्या चढ़ाना चाहिए? जानिए सावन में जलाभिषेक का सही तरीका -
Radhika Ambani Look: लंदन में Dior की सिंपल सी ड्रेस पहन छाईं राधिका अंबानी, लेकिन कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश -
Sawan First Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत के जरूरी नियम -
Happy Sawan Somwar 2026 Wishes: शिव का नाम...सावन के पहले सोमवार पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाए संदेश
केरल: ऑनलाइन मिलेगी जेल में कैदियों की बनाई चिकन बिरयानी, सिर्फ इतनी होगी कीमत
ऑनलाइन फूड बाजार की पॉप्युलरिटी और खानपान का शौक रखने वालों की डिमांड को देखते हुए केरल जेल प्रशासन ने कैदियों द्वारा बनाई गई बिरयानी ऑनलाइन बेचने की पहल की है। केरल के एक जेल में बंद कैदियों को स्वरोजगार के तौर पर कुकिंग और फूड पैकेजिंग का काम दिया जा रहा है। उनके द्वारा बनाए हुए खाने को जेल प्रशासन अलग-अलग ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी के जरिए बेचेगा।
केरल के थ्रिसूर में स्थित वियूर सेंट्रल जेल से ये शुरुआत की जा रही है। अभी तक इन कैदियों के द्वारा बनाया हुआ भोजन उस जेल के बाहर स्थित काउंटर पर ही बेचे जाते थे जिनमें उनके द्वारा बनाई हुई बिरयानी रोटी और करी होती थी। लेकिन अब से इसे ऑनलाइन कंपनी के माध्यम से बेचा जाएगा।

यहां से मिला आइडिया
जेल अधीक्षक निर्मलानंदन नायर ने मीडिया को बताया, 'हम पहली बार कैदियों द्वारा बनाया हुआ ऑनलाइन खाना बेचने जा रहे हैं।' उन्होंने बताया, 'हमने साल 2011 में रोटियां बनाना और बेचना शुरू किया था। वियूर केंद्रीय कारागार ने वाणिज्यिक रूप से रोटियां बनाना शुरू किया था। इसके बाद ही जेल के डीजीपी ऋषिराज सिंह ने ऑनलाइन खाना बेचने का सुझाव दिया था।'

127 रुपए होगी फूड पैकेट की कीमत
वियूर जेल के अधिकारियों ने ऑनलाइन डिलीवरी के लिए स्पेशल मेनू का ऑर्डर दिया है। इसका नाम दिया गया है- फ्रीडम कॉम्बो लंच। इस कॉम्बो फूड में 300 ग्राम बिरयानी राइस होगा, एक रोस्टेड चिकेन लेग पीस, 3 रोटी, 1 चिकन करी, अचार, सलाद, 1 बोतल मिनरल वॉटर और मीठे में एक डेजर्ट। इस कॉम्बो फूड की कीमत होगी 127 रुपए। इसके साथ एक केले का पत्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा।

100 कैदी तैयार करते हैं फूड
वर्तमान में वियूर जेल 25,000-30,000 रोटी, 500-600 चिकन बिरयानी और 300 सब्जियां औऱ चिकन करी एक दिन में बेचता है। ये फूड 100 पुरुष कैदियों के द्वारा तैयार किया जाता है। जेल में इसी मकसद की वजह से 50 लाख रुपए की लागत से एक किचन तैयार किया गया था। पब्लिक से फीडबैक प्राप्त करने के लिए फूड पैकेट के उपर ही कॉन्टैक्ट नंबर लिखे होंगे।



Click it and Unblock the Notifications