Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
चिड़िया की तरह आवाज निकालता है यह शावक, दुनियाभर में वायरल हुआ विडियो
रूस के एक चिड़ियाघर में इन दिनों एक बाघ अपनी अलहदा अदा की वजह से हीरो बन गया है। विटास नाम यह बाघ अभी आठ महीने का है। यह बाघ अमुर प्रजाति का है, जो दुनिया में सबसे बड़े और तेज-तर्रार होते हैं। विटास को जब भी अपनी मां का ध्यान खींचना होता है, वो गाना शुरू कर देता है। विटास ऐसी आवाजा निकालता है, जैसे कोई चिड़िया चहचहा रही हो।

सर्बिया के बरनॉल चिड़ियाघर में इस शावक को जब भी अपनी मां का ध्यान खींचना होता है, तो उसकी आवाज एकदम महीन सी निकलती है। कुछ लोग इसके आवाज को चिड़िया के गाने जैसा बताया, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि विटास का आवाज बंदर की हंसी जैसा समझ में आता है। बता दें कि विटास का वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है।
मां को पास बुलाने के लिए करता है ये हरकत
चिड़ियाघर में काम करने वाले लोगों ने बताया कि इस बाघ के कई भाई-बहन हैं। इसलिए यह हमेशा अपनी मां का ध्यान खींचने के लिए चिल्लाता रहता है। विटास तब तक चिल्लाता है, जब तक मां सब काम छोड़कर इसके पास आ न जाए।

खतरे में है ये प्रजाति
अमूर प्रजाति के बाघ दुनिया के सबसे बड़े माने जाते हैं, लेकिन ये प्रजाति खतरे में हैं। पूर्वी रूस में इस प्रजाति के सिर्फ 600 बाघ अपने प्राकृतिक घर में बचे हैं। USSR के खत्म होने के बाद शिकार के कारण इनके अस्तित्व पर संकट पैदा हो गया है।
यहां देखिएं वीडियो



Click it and Unblock the Notifications