Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
10 तरीकों से आपकी जिन्दगी को तबाह कर देता है स्मार्टफोन
समय बदल गया है और हम दिनों-दिन तकनीकी पर हद से ज्यादा निर्भर होते जा रहे है, और सबसे ज्यादा निर्भरता फोन पर होती जा रही है। फोन आया तो घड़ी पहनना छोड़ दिया, फोन आया तो टॉर्च रखना छोड़ दिया और न जाने क्या-क्या चीजें रखना भूल गए। नि:संदेह स्मार्टफोन्स ने हमारी लाइफ को आसान बना दिया लेकिन कई चीजों में समस्याएं भी आने लगी है, स्मार्टफोन, किस तरह हमारे जीवन को बर्बाद करते हैं आइए जानते है 10 प्रकार से:
मोबाईल फोन की लत से छुटकारा कैसे पायें

1. रिश्तों को खत्म कर देता है:
मोबाइल में लगे रहने वाले लोग अपने रिश्तों को खुद ही खत्म कर देते हैं। उन्हे रिश्तों की कद्र करने में कोई दिलचस्पी नहीं रह जाती है।

2. आईफिटनेस:
लोग फिट रहने के लिए खुली हवा का नहीं बल्कि वीडियों को यूज करते है। इससे वो स्वस्थ्स नहीं बलिक बीमार होते हैं। नेचर के साथ रहना ज्यादा लाभप्रद होता है न कि इन वीडियों के साथ।

3. प्रोब्लेमेटिक मोबाइल फोन का इस्तेमाल:
कई डॉक्टर्स का कहना है कि आजकल लोगों को मोबाइल फोन का एडीक्शन हो गया है वो हर समय मोबाइल का इस्तेमाल करते है।

4.तकनीकी पर भरोसा:
आपको तकनीकी पर भरोसा है तो बहुत अच्छी बात है लेकिन एक हद से ज्यादा इसका इस्तेमाल आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आपका ब्रेन कमजोर हो सकता है क्योंकि आप सिर्फ फोन की बात मानते है न कि अपनी।

5. आपके बच्चे कुछ और नहीं सीखते:
आप कम टेकी होते हैं और आपके बच्चे आपसे ज्यादा स्मार्ट हो जाते है। लेकिन वो बाकी कुछ भी नहीं सीख पाते है, बिल्कुल व्यावहारिक नहीं होते है और शारीरिक रूप से असक्षम हो जाते है।

6. वॉक और टॉक - बेकार आईडिया:
वॉक एंड टॉक वाला आईडिया बिल्कुल बेकार है, सड़क पर बात करते न चलें वरना आपको चोट भी लग सकती है। जो लोग ऐसा करते हैं कई बार उन्हे काफी दिक्कत भी होती है या चोट भी लग जाती है।

7. फोन खो गया सिंड्रोम:
कई बार लोगों को शॉक लगता है कि अरे उनका फोन कहां है और मिल जाने पर आह जैसी फीलिंग आती है। आपका चैन खो जाता है क्योंकि आप हर समय फोन को ही रखाते रहते हैं।

8. हर समय सेल्फी लेना:
सेल्फी को लेना, उसके बाद उसे सोशल साइट्स पर अपलोड करना, आजकल बहुत आम बात है। हर किसी को सेल्फी लेना बहुत रास आता है अगर उसके पास फ्रंट कैमरा स्मार्टफोन है। लड़कियों को पाउट करते हुए सेल्फी लेना बहुत पंसद होता है। लोग ऐसा करके यह दिखाना चाहते है कि वह कहां है और आजकल क्या कर रहे हैं, कितना चियर कर रहे हैं।

9. अपनी जिंदगी को हमेशा ट्वीट करना:
स्मार्टफोन होता है तो उसमें ट्वीटर भी होगा और आप हर बात को ट्वीट भी करेगें। इससे आप छोटी से छोटी बात भी इंटरनेट पर अपने बारे में अपलोड कर देते है जो अच्छी आदत नहीं है।

10. सेक्स में भी बाधा:
आप अपने पार्टनर की आंखों में आंखे डालकर रोमेंस करना शुरू ही करते है कि अचानक फोन में पिंग आता है और आपका माइंड डाईवर्ट हो जाता है। इस तरह आप सेक्स करने से वचिंत रह जाते है और आपके पार्टनर के साथ आपकी नाचाकी हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
