Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
अंतर्मुखी व्यक्तियों के बारे में 8 सामान्य मिथक
अंतर्मुखी व्यक्तियों के बारे में कुछ सामान्य मिथक हैं जिन पर कई लोग विश्वास करते हैं। कई लोग ऐसा मानते हैं कि अंतर्मुखी व्यक्ति शर्मीले, रूखे होते हैं तथा उन्हें पार्टियों में जाना और लोगों से मिलना पसंद नहीं होता। हालाँकि यह बात सत्य नहीं है। अंतर्मुखी व्यक्ति रिचार्ज होने के लिए कुछ समय अकेले में बिताना पसंद करते हैं जबकि बहिर्मुखी व्यक्ति दूसरों के साथ रहना पसंद करते हैं और उन्हें अकेले रहना पसंद नहीं होता।
अंतर्मुखी व्यक्ति स्वयं का प्रतिचित्रण करना पसंद करते हैं, विभिन्न विचारों का विश्लेषण करते हैं तथा वे सामाजिक गतिविधियों के स्थान पर एकांत गतिविधियाँ पसंद करते हैं जबकि बहिर्मुखी व्यक्ति सामाजिक गतिविधियाँ करना पसंद करते हैं तथा वे स्वयं को मौखिक रूप से अधिक स्वतंत्रता से व्यक्त कर सकते हैं। अंतर्मुखी व्यक्तियों के बारे में प्रसिद्ध कुछ मिथकों को जानें जिससे आप उन्हें अच्छे से जान सकते हैं।
फीमेल बॉस रखें इन खास बातों का ख्याल

1. अंतर्मुखी व्यक्ति शर्मीले होते हैं
अंतर्मुखता से तात्पर्य शर्मीलेपन से नहीं है। हालाँकि कुछ अंतर्मुखी व्यक्ति शर्मीले हो सकते हैं परंतु उनमें से अधिकांश व्यक्ति वास्तव में शर्मीले नहीं होते। शर्मीले लोग डर के कारण सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना पसंद नहीं करते और अंतर्मुखी व्यक्ति अधिक उत्तेजनात्मक वातावरण पसंद नहीं करते। शर्मीले व्यक्ति लोगों से डरते हैं तथा वे किसी के साथ से या सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागी होने से डरते हैं। अंतर्मुखी व्यक्ति लोगों से नहीं डरते, वे केवल उन गतिविधियों को करना पसंद करते हैं जिन्हें वे अकेले कर सकते हैं या अन्य लोगों के साथ मिलकर कर सकते हैं।

2. वे रूखे होते हैं
दुर्भाग्य से कई लोग अंतर्मुखी व्यक्तियों को रूखा और क्रूर समझते हैं केवल इसलिए क्योंकि वे निष्कपट, ईमानदार और थोड़े से स्पष्टवक्ता होते हैं। अंतर्मुखी व्यक्ति छोटी बातों की तुलना में अर्थपूर्ण बातें करना पसंद करते हैं, हालाँकि कभी कभी वे अन्य बातें करना भी पसंद करते हैं। यदि आप अपनी पार्टी में अंतर्मुखी व्यक्ति को बुलाते हैं और यदि वे आपके निमंत्रण को अस्वीकार कर देते हैं तो ये न सोचें कि वे रूखे हैं। वे आपकी भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते, वे थके हुए हो सकते हैं और वास्तव में उन्हें आराम की आवश्यकता हो सकती है। अंतर्मुखी व्यक्ति वास्तव में अच्छे लोग होते हैं जो वास्तव में एक अर्थपूर्ण संबंध बनाना चाहते हैं और उनका उद्देश्य कभी भी किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं होता।

3. उन्हें बात करना पसंद नहीं है
हम में से अधिकांश लोग ऐसा मानते हैं कि अंतर्मुखी व्यक्तियों को बात करना पसंद नहीं होता। यह एक मिथक है। हाँ ये बात सच है कि अंतर्मुखी व्यक्ति बातों को सोचने और उनका विश्लेषण करने के लिए तथा सभी तथ्यों को एकत्रित करने के लिए अधिक समय लेते हैं तथा उन्हें जल्दबाज़ी में कोई निर्णय लेना पसंद नहीं होता। जैसा कि मैंने ऊपर बताया कि कुछ अंतर्मुखी व्यक्ति छोटी बातें करना पसंद नहीं करते परंतु यदि आप ऐसी कुछ बातें करें जिसमें उनकी रूचि हो तो आप देखेंगे कि वे अंतर्मुखी नहीं हैं।

4. वे आराम करना और मज़े करना नहीं जानते
मुझ पर विश्वास करें, अंतर्मुखी व्यक्ति भी भी यह जानते हैं कि किस प्रकार आराम और मज़ा किया जा सकता है, केवल उनका तरीका कुछ अलग होता है। वे बाहर जाकर पूरी रात पार्टी करना पसंद नहीं करते बल्कि वे घर पर रहकर अपनी मनपसंद मूवी (फिल्म) देखकर या अपनी मनपसंद किताब पढ़कर समय बिताना पसंद करते हैं। अंतर्मुखी व्यक्तियों को घर में रहकर अपनी मनपसंद गतिविधियाँ करने में अधिक आनंद आता है। वे स्वयं के साथ अधिक पसंद करते हैं।

5. वे लोगों से नफरत करते हैं
अंतर्मुखी लोगों के बारे में एक प्रसिद्ध बात यह है कि वे लोगों से नफरत करते हैं और किसी भी कीमत पर उन्हें टालते हैं। हाँ ये बात सच है कि अंतर्मुखी व्यक्तियों के मित्र कम होते हैं हालाँकि उनके संबंध अधिक अर्थपूर्ण होते हैं। निश्चित रूप से बहिर्मुखी व्यक्ति छिछले नहीं होते और यद्यपि उनके बहुत सारे मित्र होते हैं परंतु उनके पास सच्चे मित्रों की कमी होती है। यदि आपका कोई मित्र अंतर्मुखी है तो आप बहुत सौभाग्यशाली हैं क्योंकि अंतर्मुखी लोग सच्ची मित्रता रखते हैं और वे वास्तव में ईमानदार होते हैं। आप अपने अंतर्मुखी मित्र को कभी भी याद कर सकते हैं तथा निश्चित रूप से वे किसी भी कठिन परिस्थिति में आपकी सहायता अवश्य करेंगे ।

6. वे लोगों के बीच बोल नहीं पाते
सांख्यिकी के आंकड़ों से पता चलता है कि अंतर्मुखी व्यक्ति बहुत अच्छे वक्ता और कॉमेडियन होते हैं। अंतर्मुखी व्यक्तियों को स्वयं को तैयार करने में अधिक समय लगता है तथा भीड़ के सामने आत्मविश्वास से बोलने के पहले वे बहुत अधिक अभ्यास करते हैं। वास्तव में प्रत्येक व्यक्ति अच्छा वक्ता बन सकता है यदि उसमें भरपूर धैर्य है तथा वे अच्छा वक्ता बनने के लिए कड़ी मेहनत कर सकते हैं।

7. वे पूरे समय अकेले रहना चाहते हैं
अंतर्मुखी लोग अकेले समय बिताना पसंद करते हैं। इसका अर्थ यह नहीं है कि वे हमेशा ही अकेले रहना पसंद करते हैं। अंतर्मुखी लोग बहुत अधिक विचार करते हैं, दिवास्वप्न देखते हैं और वे कुछ समस्याओं पर काम भी करना चाहते हैं परंतु यदि उनकी भावनाओं, खोज और अनुभवों को बांटने के लिए उनके पास कोई नहीं है तो वे बहुत अकेलापन महसूस करते हैं।

8. वे अजीब होते हैं
अंतर्मुखी व्यक्ति कभी भी भीड़ का अनुसरण नहीं करते तथा वे ऐसे लोग होते हैं जो अपने तरीके से अपना जीवन बिताना पसंद करते हैं। अंतर्मुखी व्यक्ति इस बात को आधार बनाकर निर्णय नहीं लेते कि क्या चीज़ लोकप्रिय है। वे हमेशा वही करते हैं जो उन्हें अच्छा लगता है तथा उन्हें दूसरों से अपनी तुलना करना पसंद नहीं होता।



Click it and Unblock the Notifications