Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
डायपर रैश के उपचार के लिए 12 घरेलू उपाय
अभिभावकों को अपने बच्चों को सूजन की वजह से रोते देखना बहुत दुखी करता है, जोकि डायपर के रैश के कारण होती है। अगर लंबे समय के लिए बच्चों को गंदे डायपर में छोड़ दिया जाए या बच्चे को डायपर कस कर बांध दिया जाए, जिससे हवा का आना जाना रुक जाए तो ये भी डायपर रैश का कारण बन सकते हैं।
बच्चों की त्वचा पर फफोले अथवा उन्हें जलन होना, और बच्चे के तल तथा जननांग क्षेत्र पर दिखने वाले लाल निशान डायपर चकत्तों के कुछ लक्षण हैं। आप घरेलू उपायों की मदद से इनका उपचार कर अपने नन्हे मुन्नों की मुस्कान वापस पा सकते हैं। जुड़वां बच्चों के बारे में पांच आश्चर्यजनक बातें

1 एलोवेरा
एलो वेरा की एक पत्ती लें। उसे दो भागों में काटें। चाकू की मदद से उसके जेल को बाहर निकालें। डायपर क्षेत्र को साफ तथा सूखा करें। अब, बच्चे की त्वचा पर ऐलो वेरा जेल को लगाएं। यह जल्द ही पीडा से राहत दिलाता है और त्वचा का तेजी से उपचार करता है।

2 मकई का आटा
बच्चे के तल पर मकई का आटा छिड़कें। उसके बाद, अपने शिशु को डायपर पहनाएं। यह डायपर चकत्तों के उपचार के लिए एक कारगर उपाय है।

3 नारियल तेल/जैतून का तेल
बच्चे की चकत्तों से भरी त्वचा पर नारियल तेल मलें। अपने बच्चे के नीचले भाग की मालिश के लिए आप नारियल तेल के बजाय जैतून के तेल का उपयोग भी कर सकते हैं।

4 टी ट्री तेल
टी ट्री तेल में थोडा सा पानी मिलाकर उसे मिलाएं। अब इसे बच्चे की चकत्तों से भरी त्वचा पर लगाएं।

5 वेसिलीन पेट्रोलियम जेली
धीरे से बच्चे के चकत्तों पर वैसलीन पेट्रोलियम जेली को मलें। यह आपके बच्चे को दर्द से राहत प्रदान करेगी साथ ही चकत्तों का उपचार करेगी।

6 बेकिंग सोडा
2 चम्मच बेकिंग सोडा को गुनगुने पानी में मिलाएं। अब इस पानी का इस्तेमाल अपने बच्चे के दर्दनाक डायपर चकत्तों को शांत करने के लिए करें।

7 दही
अगर चकत्तों का कारण खमीर है तो अपने बच्चे को दही खिलाएं (यदि उसे दही से एलर्जी नहीं है)। आप दही का इस्तेमाल एक क्रीम के रुप में भी कर सकते हैं और अपने बच्चे के चकत्तों पर लगा सकते हैं।

8 कैमोमाइल चाय
अपने बच्चे के नहाने के पानी में कुछ कैमोमाइल चाय के बैग डालें। इस पानी से अपने शिशु को नहलाएं। फिर अपने बच्चे को अच्छे से पोंछ कर उसके चकत्तों पर बेकिंग सोड़ा या मकई का आटा लगएँ। वैकल्पिक रूप से, अपने बच्चे के डायपर में 2 कैमोमाइल चाय बैग भी रखें। यह घरेलू उपाय गंभीर डायपर चकत्तों के इलाज में बहुत उपयोगी है।

9 दलिया
बच्चे के नहाने के पानी में एक कप दलिया डालें। इस पानी से अपने बच्चे को नहलाएं। यह उपाय डायपर चकत्तों से त्वचा पर होने वाली जलन को शांत करता है।

10. दूध
दूध में एक साफ कपड़ा डुबोएं। उसे बच्चे के चकत्तों पर थपथपाएं। यह डायपर चकत्तों से हुई सूजन से राहत दिलाएगा।

11. आटा
एक पैन में थोड़ा सा आटा लें। उसे धीमी आंच पर भूरा होने तक भूनें। इसे ठंडा होने दें। फिर इसे अपने बच्चे के तल पर लागाएं।



Click it and Unblock the Notifications
