Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
गर्भावस्था के दौरान ऐसे करें ओरल केयर
गर्भावस्था के दौरान कई चीजों का ख्याल रखना पड़ता हैं। पर इस दौरान आप ओरल हेल्थ को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। दांतों की देखभाल सिर्फ एक प्यारी मुस्कान तक ही सीमित नहीं है। खराब ओरल हेल्थ से इंफैक्सन और मसूड़ों में जलन की समस्या आ सकती है। साथ ही गर्भावस्था के दौरान हार्मोन में बदलाव से मसूड़ों की बीमारी का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान दांतों की देखभाल की जरूरत और ज्यादा बढ़ जाती है।
बेहतर होगा कि आप गर्भवती होने से पहले अपने दांतों की जांच करा लें। इससे आपके ओरल हेल्थ के बारे में विशेषज्ञों की राय मिल जाएगी। गर्भावस्था के दौरान अच्छे ओरल केयर से आप डेंटल कैविटी, मसूड़ों का प्रदाह और सांसों की बदबू की समस्या से दूर रह सकते हैं।
गर्भावस्था के दौरान बेहतर ओरल केयर के लिए आप नियमित ब्रश और फ्लॉस करें, संतुलित आहार लें और नियमित रूप से डेंटिस्ट के पास जाएं। इसके अलावा आप दांतों की देखभाल के लिए और भी बहुत कुछ कर सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान अच्छे ओरल केयर के लिए आइए हम आपको कुछ और अहम बातें बताते हैं-

दो बार ब्रश करें: गर्भावस्था के दौरान अच्छे ओरल केयर के लिए दिन में दो बार ब्रश करें। हर बार कुछ खाने के बाद मुंह की अच्छे से सफाई करें। इससे आप इंफैक्शन से दूर रहेंगे। अगर मार्निंग सिकनेस के कारण ब्रश करने में समस्या हो तो हल्के टेस्ट वाले टूटपेस्ट की मदद लें।
जीभ की सफाई करें: गर्भावस्था के दौरान दांतों की सफाई के साथ-साथ जीभ की सफाई का भी उतना ही महत्व है। मुंह साफ करने के दौरान अपने दांतों की सफाई भी करें।
अच्छा यह होगा कि आप टूथब्रश से ही जीभ की सफाई करें। टंग क्लीनर से सफाई के दौरान कई बार जीभ में खरोंच भी लग जाती है और खून भी निकलने लगता है।
फ्लोराइड को सीमित करें: कई टूथपेस्ट और माउथ वॉश में फ्लोराइड एक महत्वपूर्ण तत्व होता है। यह दांतों की जड़ों को मजबूत करता है और इसे सडऩे से बचाता है। पर ज्यादा फ्लोराइड से दांतों पर सफेद निशान पडऩे लगते हैं।
कैल्सियम का सेवन: गर्भावस्था के दौरान आपका ओरल केयर तभी अच्छा हो पाएगा जब आपके दांत स्वस्थ रहेंगे। चूंकि गर्भावस्था के दौरान ज्यादा कैल्सियम की जरूरत होती है, इसलिए इसके सेवन पर विशेष ध्यान दें। वरना दांतों में मौजूद कैल्सियम का इस्तेमाल में आ जाने पर डेंटल प्रॉब्लम भी हो सकती है।
रोज फ्लास करें: अच्छे से फ्लॉसिंग करके ही आप दांतों की ठीक से देखभाल कर सकते हैं। आप दांतों के बीच के हिस्से को अच्छे से साफ करें। फ्लॉस को मसूड़े की जड़ से ऊपर की ओर खींचें और अच्छे से सफाई करें।
मीठे से करें परहेज: गर्भावस्था के दौरान मीठा खाने की बहुत इच्छा होती है। ऐसे में दांतों की अच्छी देखभाल के लिए मीठे से परहेज करें। मुंह के बैक्टीरिआ सूगर को एसिड में बदल देते हैं, जिससे दांतों को नुकसान पहुंचता है।
अच्छी आदत डालें: स्मोकिंग और दूसरे गैरकानूनी ड्रग्स से भी दांतों को नुकसान पहुंचता है। अगर आप गर्भवती हैं तो इन आदतों को पूरी तरह से छोड़ दें। इससे न सिर्फ आप पर बल्कि आपके पेट में पल रहे बच्चे पर भी बुरा असर पड़ेगा।
डेंटिस्ट से लें परामर्श: डेंटिस्ट से चेकअप कराना भी ओरल केयर का एक अहम पहलू है। चूंकि गर्भावस्था के दौरान दांतों का इलाज कराने पर पाबंदी रहती है, इसलिए गर्भवती होने से पहले ही डेंटिस्ट से परामर्श लें।
स्वस्थ खाएं: गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ खाना ओरल केयर के लिए सबसे अच्छा रहता है। आप दूध, पनीर या खट्टा दही का चुनाव कर सकते हैं। सूगर और जूस व कोला जैसे मीठे ड्रिंक्स के सेवन से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
