Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बच्चों के लिये 5 एडवेंचर स्पोर्ट्स
हो सकता है कि आपके बच्चे को क्रिकेट, बैडमिंटन या बास्केटबॉल जैसे पारंपरिक खेलों में बिल्कुल भी रुची ना हो। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि उसे खेल में ही रुची नहीं है। हो सकता है कि उसे साहसिक यानी की एडवेंचर खेलों में ज्यादा रूची हो। रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रैकिंग, बंजी जंपिंग, नदी पार और रैपलिंग जैसी साहसिक गतिविधियां आपका बच्चा कर सकता है क्योंकि यह सेफ होते हैं। भारत में ऐसे कई ऐसे संगठन हैं जो बच्चों के लिये ऐसे खेलों का आयोजन करते हैं।
साथ ही यदि आपके बच्चे को पढाई से छुट्टी नहीं मिलती तो आप उसे गर्मियों की छुट्टियों में ऐसे खेल खिलवाने का मौका दे सकते हैं। यदि आपका बच्चा अकेले ना जाना चाहे तो उसके दोस्तों को भी ऐसे एडवेंचर खेलों में भाग लेने को प्रोत्साहित करें। आप चाहें तो आप भी बच्चों की सेफ्टी के लिये वहां पर जा सकते हैं। हर मां-बाप को यह समझना जरुरी है कि बच्चों का शरीरिक और दिमागी विकास तभी हगा जब वे बाहर जा कर खेल खेलेंगे ना कि घर में रह कर वीडियों गेम।
आइये जानते हैं कुछ ऐसे रोचक और साहसिक खेल जिसे खेल कर आपके बच्चों में कॉन्फिडेंस पैदा होगा और वे साहसिक बनेगे।
बच्चों के लिये खास खेल:

रॉक क्लाइम्बिंग:
यह बहुत ही मजेदार स्पोट्स है जिसमें बच्चों का दिमागी और शारीरिक रूप से विकास होता है। लेकिन माता-पिता होने के नाते आपको बच्चे की सेफ्टी का भी ख्याल रखना होगा और यह भी देखना होगा कि ट्रेनिंग सेशन किसी बडे़ दा्रा ही करवाया जा रहा हो।

ट्रैकिंग
आप चाहें तो अपने बच्चे को आधे दिन या फिर पूरी रात के लिये ट्रैकिंग कैंप पर भेज सकते हैं। ट्रैकिंग ना केवल घूमने के लिये ही होता है बल्कि इसमें बच्चों को प्रकृति के बारे में भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। कई संगठन ऐसे भी होते हैं जो बच्चों को उनके पेरेंट्स के साथ बुलाती है।

नदी पार:
यह एक फन गतिविधि है जिसे बच्चे खूब पसंद करते हैं। रस्सी को नदी के दोनों ओर बांध दिया जाता है और फिर उसे पकड़ कर नदी को पार करना होता है।

रैपलिंग:
इस स्पोर्ट्स में रस्सी को किसी ऊंची चीज से बांध दिया जाता है और उसे पकड़ कर आपको ऊपर पहुंचना होता है। पर एडवेंचर क्लब बच्चों के लिये बाहर की जगह ना चुन कर अंदर ही इसका इंतजाम करवाते हैं। यदि आपके बच्चे को रॉक या वॉल क्लाइम्बिंग करना अच्छा लगता है तो उसे रैपलिंग भी अच्छा लगेगा।

बंजी जम्पिंग:
यह बहुत ही साहसिक खेल है जो बच्चों को करना अच्छा लग सकता है। आपका बच्चा घर में भी इसे ट्रैम्पोलाइन पर कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
