Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
सख्त माता पिता कैसे डालते हैं अपने बच्चे पर प्रभाव
माता-पिता का काम इस दुनिया के सभी कामों में से सबसे ज्यादा कठिन है। यह कोई जरुरी नहीं है आपको इस काम में पूरी सफलता मिल ही जाएगी। जैसे जैसे बच्चे बढ़ते जाएंगे आपका अनुभव भी साथ साथ बढ़ेगा। माता पिता के लिये सबसे मुश्किल की घड़ी तब होती है जब उन्हें अपने बच्चे को अनुशासित रहना सिखाना होता है।
इसके चक्कर में कई माता - पिता बच्चों के साथ सख्त हो जाते हैं। उन्हें बच्चों के साथ सख्त बिल्कुल भी नहीं होना चाहिये क्योंकि इससे बच्चे या तो सहम जाते हैं और या फिर बच्चे और ज्यादा बुरे बन जाते हैं। ये 9 बातें भूल कर भी न कहें अपने बच्चों से
बच्चे की छोटी सी गलती के लिये कई पैरेंट्स उन्हें लेक्चर देना शुरु कर देते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि आपका इस खराब व्यावहार से बच्चे के मन पर क्या प्रभाव पडे़गा। इससे बच्चे का निजी विकास रुक सकता है और वह शर्मीला तथा हीन भावना से ग्रस्थ हो सकता है।

1. एक बुरा रिश्ता:
माता-पिता के बुरे व्यावहार से बच्चे और उनके बीच में एक बुरा रिश्ता बन जाता है। इससे बच्चे अपने पेरेंट्स से डरने लगते हैं। एक अच्छे रिश्ते की डोर प्यार की नींव पर होनी चाहिये, यह बात हर किसी को समझनी चाहिये।

2. झूठ की प्रवृत्ति:
जब आप सख्त होने की ठान लेते हैं तो, आप अपने बच्चे को झूठ बोलने के रास्ते पर ले जा कर छोड़ देते हैं। आपका बच्चा आपको अपने किसी मामले में घसीटना नहीं चाहेगा इसलिये वह आपसे झूठ बोलता है।

3. आत्मसम्मान मुद्दे:
जो बच्चे अपने माता पिता से डरते हैं, वे घर के बाहर भी लोगों से डरना शुरु कर देते हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास कम होने लगता है। उन्हें नए काम करने में डर लगता है, उन्हें लगता है कि लोग क्या बोलेगें, वे डर से सहमे रहते हैं।

4. स्वतंत्र होने की असमर्थता:
पैरेंट्स के लिये टिप्स है कि वे अपने बच्चों को थोड़ा स्वतंत्र बनाएं। नहीं तो वे हर वक्त पैरेंट्स पर ही डिपेंड रहेगें और इससे वे खुद की पहचान नहीं बना पाएंगें।

5. बच्चों में गुस्सा:
बच्चे अपने माता-पिता को ही अपना रोल मॉडल समझते हैं, लेकिन जब आप उनके सामने गुस्सा करेगें तो वह आपको देख कर आक्रामकता का पाठ सीख लेगें।



Click it and Unblock the Notifications