Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल
अपने बढ़ते बच्चे को जरुर सिखाएं ये जरुरी बातें
हमारी तेज़ी से भागती दौड़ती ज़िन्दगी में हम पैसा कमाने के पीछे इतना ज्यादा पागल हो गए हैं, कि हम एक सभय समाज क्या होता है इसकी परिभाषा भी भूल गए हैं। हमारे आस-पास बढ़ते अपराध इस कदर बढ़ गये हैं, जिसकी कोई सीमा नहीं है। और इन्ही अपराधों में से एक है बच्चों के साथ होता बाल यौन शोषण। मासूम बच्चे आये दिन किसी ना किसी की हवस का शिकार हो रहें हैं। छोटे बच्चे किसी बड़े की गंदी मानसिकता को नहीं पहचान पाते हैं, तो यह उनके माँ बाप का फ़र्ज़ बनता है कि वे अपने बच्चों को इनके बारे में बताये और उन्हें सतर्क रहने को कहें। आइये जाने कुछ ऐसी ही खास बातें।

अपने बढ़ते बच्चे को जरुर सिखाएं ये जरुरी बातें
1 अपनी बच्ची को यह बताये कि वह किसी आदमी की गोद में ना बैठे, फिर चाहे वह कितने ही करीबी क्यों ना हों।
2 अपने दो साल के छोटे बच्ची या बच्चे के सामने कपड़े ना बदले उसे बाहर भेज दें या आप दूसरे कमरे में चले जाएँ।
3. कभी किसी बड़े को अपने बच्चे को उसकी पत्नी या पति ना कहने दें। अपने बच्चे की एकाग्रता और याददाश्त कैसे बढ़ाएं?
4. जब भी आपका बच्चा बाहर खेलने जाये तो यह जरूर देंखें कि वह क्या खेल रहें हैं क्यों कि आज कल बड़े बच्चे गाली देते हैं।
5. कभी अपने बच्चे को किसी ऐसे इंसान के पास ना जाने दें जिस के पास वह जाने से डरता हो।
6. अभी अच्छा खासा खेलता हुआ बच्चा अचानक से चुप चाप बैठ जाये तो धैर्य रख कर उससे पूछें कि क्या बात है।
7. अपने बड़े होते बच्चे को सेक्स की सही जानकरी दें, क्योंकि अगर आप नहीं बताएँगे तो बहार के लोग उन्हें गलत तरीके से बताएँगे।
8: अपने बच्चे को खास तौर पर लड़कियों को सिखाएं कि वे भीड़ से अलग रहें।
9. आप अपने केबल नेटवर्क पर भी कंट्रोल रखें और यह ध्यान दें कि जिनके घर आपके बच्चे खेलने जाते हैं उनके घर पर भी हो।
10. अपने तीन साल के बच्चे को सिखाइयें की वह अपने गुप्तांगों को ख़ुद साफ़ करे और किसी को भी उसे छूने ना दें।
11: कुछ चीज़ों से आप खुद भी दूर रहें जिससे आप को लगता हो कि आपके बच्चे पर उसका गलत प्रभाव पड़ता है जैसे गंदे संगीत, फ़िल्में और यहां तक कि दोस्त और परिवार वाले भी।
12. अगर आपके बच्चे ने किसी के बारे में शिकायत की है तो चुप ना बैठे। इसे बिलकुल हलके में ना लें और उसकी रक्षा के लिए सामने आएं।



Click it and Unblock the Notifications
