Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बच्चों को होमवर्क देकर खुद टीवी न देखें
(आईएएनएस)| क्या आप अपने बच्चों को होमवर्क देने के बाद अपना पसंदीदा टेलीविजन शो देखते हैं? यदि ऐसा है तो यह आपके बच्चे की सीखने की क्षमता और भविष्य को प्रभावित कर सकता है। शोधकर्ताओं ने यह पाया है कि बच्चों के पढ़ाई के दौरान कमरे में टेलीविजन चलने पर वह पढ़ाई की जगह उस पर ध्यान देते हैं और इससे उनके खेलने और सीखने से उनका ध्यान भटका सकता है।

अमेरिका के युनिवर्सिटी ऑफ आयोवा की सहायक प्राध्यापिका देबोराह लाइनबार्जर ने कहा, "कार्यक्रम को पूरा देख लें और इसकी समाप्ति के बाद टेलीविजन बंद कर दें।" इस अध्ययन में यह भी पाया गया है कि गैर-शैक्षणिक कार्यक्रम बच्चों के ज्ञान संबंधी विकास पर नकारात्मक असर डालते हैं।
लाइनबार्जर ने कहा, "बच्चे वह सबकुछ सीखते हैं जो आप उनके सामने पेश करते हैं। इसलिए आपको यह सोचना होगा कि किस तरह के संदेश, किस तरह की चीजें आप उन्हें सिखाना चाहते हैं? यह अध्ययन 1,150 परिवारों के बीच सर्वेक्षण के बाद सामने आया है जिनमें बच्चों की उम्र दो से आठ साल के बीच थी। अगर बच्चा कम्प्यूटर गेम्स में खोया रहता है तो सावधान!
शोधकर्ताओं ने परिवार के आकार, परवरिश के तरीके, मीडिया के इस्तेमाल और बच्चों के भविष्य को प्रभावित करने वाली वजहों का अध्ययन किया। शोधकर्ताओं की टीम ने बच्चों के सामने पेश की जाने वाली विषय वस्तु और उनके सीखने व विकास के पहलू के बीच एक संबंध पाया।
यह शोध 'जर्नल ऑफ डेवलपमेंट एंड बिहेवियोरल पेडियाट्रिक्स' में प्रकाशित हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।



Click it and Unblock the Notifications
