Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
आपका बच्चा भी खाता है ज्यादा मीठा, टेंशन न लीजिए इन टिप्स से ये आदत छुड़ाएं
बच्चों को शुगर का सेवन कम कराना वाकई में चुनौतीपूर्ण काम है क्योंकि बच्चों को पसंद आने वाली अमूमन सभी चीजों में मीठा मौजूद होता है। कैंडी और चॉकलेट में ही नहीं बल्कि जूस, नाश्ते में लेने वाले अनाज, फ्लेवर्ड योगर्ट आदि में चीनी होती है। इन चीजों में मौजूद चीनी का सेवन करना हानिकारक होता है।
इससे दांतों में कीड़े लग सकते हैं और मोटापे, हाइपरटेंशन, फैटी लिवर एवं डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। बच्चों को कुछ हेल्दी खिलाना आसान नहीं है। इसके लिए आपको ही ज्यादा समझदारी से काम लेना पड़ेगा।

क्रिएटिविटी दिखाएं
खाने का लुक बहुत महत्वपूर्ण होता है। सिर्फ चॉकलेट सिरप या ज्यादा मीठे से ही फूड को टेस्टी और आकर्षक नहीं बनाया जा सकता है। सब्जियों को आप अलग-अलग आकार के कटर की मदद से काटें। भिन्न रेसिपी को एक साथ मिक्स करके बनाएं। रंग-बिरंगी सब्जियों जैसे मटर, गाजर और पालक आदि एक साथ पकाएं।

शुगरयुक्त ड्रिंक
फिजी ड्रिंक्स में शुगर बहुत ज्यादा होती है। कार्बोनेटेड सोडा, एनर्जी ड्रिंक, फ्लेवर्ड वॉटर और स्क्वायश में शुगर की मात्रा अधिक होती है। अपने बच्चों को इन चीजों से दूर रखें। उन्हें ताजा जूस पिलाएं लेकिन उसमें चीनी ना डालें। इसके अलावा अपने बच्चे को दूध और पानी पीने के लिए भी प्रोत्साहित करें। ज्यादा पानी पीने की आदत से उनके शरीर से अतिरिक्त शुगर भी निकल जाएगी।

मीठे को ना बनाएं जरूरी
बच्चों की खानपान संबंधित आदतों के लिए माता-पिता ही जिम्मेदार होते हैं। तो अब ये आपके हाथ में है कि आपको अपने बच्चे को शुगरयुक्त चीजों से कैसे दूर रखना है। डिनर के बाद मीठे को जरूरी ना बनाएं। बच्चों को धीरे-धीरे अपने आप ही खाने के बाद मीठा ना खाने की आदत पड़ जाएगी। डाइनिंग टेबल पर फल और सलाद रखें।

तारीफ का अलग तरीका
कई माता-पिता बच्चे को कुछ अच्छा काम करने पर कैंडी या चॉकलेट देते हैं जो कि सही नहीं है। कुछ समय बाद ये उनकी आदत बन जाएगी। पढ़ाई करने के लिए उन्हें केक या कुकीज ना दें।

प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं
प्रोटीन शरीर में कैल्शियम के स्तर को संतुलित करता है और फैट-फ्री मांसपेशियों के विकास में मदद करता है। शरीर में प्रोटीन के संतुलित स्तर से शुगर और सिंपल कार्बोहाइड्रेट खाने की इच्छा कम होती है। अंडे, बादाम, ओट्स और दूध आदि में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है।



Click it and Unblock the Notifications
