Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
गर्भावस्था के बाद महिलाओं का खान-पान कैसा हो

1. प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं के शरीर को अधिक पोषण की जरुरत होती है और उसको पूरा करने के लिए उन्हें साबुत अनाज, डेयरी उत्पादों, सब्जियों और फलों की सख्त आवश्यक्ता होती है। शुरुआती तौर पर उन्हें ताकत के लिए सूखे मेवे का मिल्क शेक पिना चाहिए। हो सके तो इसके लिए डॉक्टर की सलाह भी ले सकते हैं कि कौन सा मेवा स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा।
2. सुबह के वक्त नाश्तें में इडली, डोसा या फिर ब्रेड सैंडविच खाया जा सकता है। इसके साथ ही ऐसे फल जिनमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हों उन्हें भी ग्रहण किया जा सकता है।
3. आप चाहें तो नाश्ते और खाने के बीच में एक कप चाय ले सकती हैं। अगर आप ग्रीन टी लें तो आपके लिए ज्यादा अच्छा होगा। इसी दौरान आप सिंपल स्ट्रेचिंग और हल्का फुल्का व्यायाम भी कर सकती हैं।
4. गरम पानी से नहाने के बाद गरम रसम और चावल या फिर मठ्ठा और चावल को एक साथ मिला कर खाएं। इससे ताकत बनी रहती है। खाना खाने के बाद स्वाद बदलने के लिए एक पान खा सकती हैं। इसको खाने से आपको खनिज प्राप्त होने के साथ साथ अच्छी नींद भी आएगी।
5. शाम के समय रोज़ टहलने जाएं और वापस आने के बाद नारियल पानी, गांजर का जूस, तरबूज का जूस अवश्य पिएं जिससे कि शरीर में पानी की पूर्ती होती रहे।
6. रात में थोडा हल्का भोजर करें, इस दौरान आप सूप, हरी पत्तेदार सब्जियां, दही इत्यादि को अपने भोजन में शामिल कर सकती हैं। गर्भावस्था के बाद गेहूं, अनाज, दाल का पानी, दालें इत्यादि खाना बहुत अच्छा रहता है व बच्चे को भी इससे पोषण मिलता हैं। इसके साथ ही पानी का भी अधिक सेवन करें।
7. रात को भोजन के बाद मलाई रहित दूध पिएं।
इन टिप्स को अपना कर आप खुद तो स्वस्थ्य रहेगीं ही साथ ही आपका बच्चा भी खुश रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
