Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
शिशु की केयर अगर थकाती है तो अपनाएं ये उपाय
इस बात को आप जितना जल्दी समझ लेती हैं यह आपके लिये उतना ही आसान होगा। बच्चा पैदा होने के बाद मां की जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ जाती है और उसके साथ ही बढ़ती है उसकी थकान। जी हां, आपका बच्चा रात-रात भर जागता रहेगा और आपको सोने नहीं देगा। ऑफिस की ड्यूटी तो 6 घंटों के बाद खतम हो जाती है पर एक मां का काम चौबीसों घंटे तक भी नहीं खतम होता।
7 बड़ी गलतियां जो नई माएं अक्सर करती हैं
नवजात शिशु को खिलाना पड़ता है, उसके कपड़े बदलने पड़ते हैं और उसे सुलाना भी पड़ता है। एक काम खतम नहीं हुआ कि दूसरा काम हाजिर होता है। ऐसे में नई मां का शरीर पूरी तरह से चूर हो जाता है। यह बहुत जरुरी है कि आप यह जान लें कि थकान से कैसे बचा जा सकता है। पढे़ हमारे बताए गए ये तरीके-

एक बार में ना करें ज्यादा काम
काम जैसे जैसे आता जाए उसे वैसे-वैसे करें। एक बार में सारा काम कर लेने की ना सोंचे। मल्टी टास्किंग करने से आपके शरीर पर असर पड़ सकता है। ऐसा करने से आप नहीं थकेंगी।
सफाई
सुबह सबसे पहले अपने ऊपर ध्यान दीजिये। सुबह ही नहा लीजिये नहीं तो हो सकता है कि आपको दुपहर तक नहाने की फुरसत ना मिले।

एक साथ सोएं
एक शोध के अनुसार बताया गया है कि अगर मां अपने बच्चे के पास सोती है तो उसे थकान का एहसास नहीं होता। अपनी भी आदत डालें।
मदद लें
आप खुद को सूपरवुमन समझना बंद कर दें और अकेले ही सारी जिम्मेदारी ना लें। घर में अगर कोई बड़ा हो या फिर आपके पति खाली बैठे हों तो उन्हें अपने बच्चे की जिम्मेदारी लेने को बोलें। इससे आपको थकान कम महसूस होगी ।

बाहर जाएं
हफ्ते में एक बार बिना बच्चे के कहीं बाहर निकलें, इससे आपको थकान से थोड़ी राहत मिलेगी। आपके दिमाग की शांति के लिये यह बहुत जरुरी है। साथ ही इससे आप अपने बेबी को और भी अच्छी तरह से संभाल सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
