Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
गर्भावस्था के दौरान होने वाली खुजली से बचने के घरेलू उपाय
गर्भावस्था के दौरान पेट या पेट के निचले हिस्से में खुजली होना आम समस्या है। इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं है। ऐसा होने के कई कारण हो सकते हैं; जैसे- शरीर में एस्ट्रोजन हारमोन की मात्रा में बढ़ोत्तरी हो जाना या फिर त्वचा में खिंचाव होना आदि। खुजली होने के साथ-साथ त्वचा में रूखापन भी आ जाता है।
गर्भावस्था के दौरान, महिला के गर्भ में बच्चा पोषित होता है, ऐसे में पेल्विक हिस्सा फैलता है और इस वजह से त्वचा में खुजली होती है। इस खुजली से राहत पाने के लिए आप डॉक्टर से राय ले सकती हैं या कुछ घरेलू उपायों को अपना सकती हैं।
गर्भावस्था के दौरान इन 9 बातों का रखें ध्यान
इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ सरल उपायों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपनाने से गर्भावस्था के दौरान पेट में होने वाली खुजली से राहत मिलती है।

ओटमिल बॉथ:
गर्म पानी वाली बाल्टी में एक कप भिगोया हुआ दलिया मिला लें। इस पानी से नहाने पर त्वचा पर होने वाली खुजली सही हो जाती है।

बेकिंग सोडा पेस्ट:
नहाने के पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा पेस्ट को मिला लें। या इस पेस्ट को पेट के निचले हिस्से में लगा लें। इससे खुजली में राहत मिलती है।

गर्म पानी से बचें:
गर्भावस्था के दौरान गर्म पानी से स्नान न करके गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें, वो भी आवश्यकता पड़ने पर। इससे त्वचा में नमी बनी रहेगी, प्राकृतिक तेल भी बना रहेगा और खुजली नहीं होगी।

हल्का सा मॉश्चराइजर लगाएं:
कमर वाले हिस्से में मॉश्चराइजर लगाना न भूलें। आप चाहें तो किसी प्रकार का तेल भी लगा सकती हैं। इससे त्वचा में मॉश्चर बना रहता है और खुजली नहीं होती है।

नारियल का तेल:
खुजली होने पर गरी का तेल सबसे ज्यादा राहत देता है। यह सुरक्षित भी होता है। इसे हल्का गुनगुना करके लगाएं।

नारियल तेल लगाएं:
प्रेगनेंसी के समय खुजलाहट दूर करने के लिये नारियल तेल लगाएं। इससे त्वचा में नमी आएगी और खुजली दूर होगी।

माइल्ड सोप :
नहाते समय ऐसे साबुन का इस्तेमाल करें कि आपकी त्वचा में नमी बनी रहें। इससे त्वचा में रूखापन नहीं आता है और न ही खुलजी होती है। आप चाहें तो शॉवर जेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

ढीले कपड़े पहनें:
गर्भावस्था के दौरान ज्यादा कसे हुए कपड़े न पहनें। ढीले कपड़े पहनने से आराम रहता है और त्वचा में घर्षण न होने की वजह से ड्राईनेस भी नहीं होती है।



Click it and Unblock the Notifications
