Latest Updates
-
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी
प्रेग्नेंट होने में आ रही है समस्या तो ध्यान रखें ये बातें
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे आप कुछ आसान उपायों को अपनाकर जल्द से जल्द प्रेग्नेंसी कंसीव कर सकती हैं।
एक महिला के लिए मां बनने का एहसास बेहद खूबसूरत और रोमांचक होता है। हर महिला चाहती है उसके जीवन में ये खास पल आये । लेकिन कभी-कभी कई महिलाओं को प्रेग्नेंसी कंसीव करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इसकी वजह आपकी जीवनशैली और स्वास्थ्य हो सकता है । जिसके लिए महिला और पुरुष दोनों को ही कई बातों को ध्यान रखना चाहिए । तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि आप किस तरह कुछ आसान टिप्स अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

1- लाइफ स्टाइल में लाएं बदलाव
महिलाओं को प्रेग्नेंट होने में आ रही समस्याओं के लिए सबसे जिम्मेदार उनकी बढ़ती हुई उम्र, और बिगड़ी हुई जीवनशैली है। इसलिए अगर आप मां बनना चाहती हैं तो इसके लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव लाने की जरुरत है।

2-हेल्दी खाना खाएं
अच्छा और सेहतमंद खाना हर समस्या का हल होता है। हेल्दी भोजन और गर्भधारण एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। इसलिए अगर आप हर रोज नियमित रुप से संतुलित भोजन करते हैं तो आपकी समस्या का हल जल्द ही हो जाएगा और आप मातृत्व के सुख से वंचित नहीं रहेंगी।

3-पीरियड साइकिल का ध्यान रखें
गर्भधारण करने कि संभावना सबसे ज्यादा पीरियड्स के बाद होती है। इसलिए ओव्यूलेशन टाइम पर अपने पार्टनर के साथ संबंध बनाने पर आपको गर्भधारण करने में समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

4- सेक्स पोजिशन का रखें ध्यान
प्रेगनेंट होने के लिए सही और बेस्ट पोजिशन अपनाने का फायदा यह है की पुरुष के स्पर्म्स को महिला सर्विक्स के एकदम पास छोड़ना, ताकि गर्भधारण आसानी और जल्दी किया जा सके। सेक्स पोजिशंस का सीधा सम्बन्ध पुरुष के शुक्राणु और फीमेल एग्स के साथ होता है। इसलिए जरूरी है कि आपकी सेक्स पोजीशन सही हो । जिससे शुक्राणु और अंडे आपस में मिल सकें।

5- एक्सरसाइज और योग पर दें ध्यान
जब तक आपका शरीर स्वस्थ नहीं होता तब तक गर्भधारण करने में कई परेशानियां आती हैं। इसलिए नियमित रूप से आपको और आपके पार्टनर को योग या एक्सरसाइज करनी चाहिए। और पुरुषों को ज्यादा साइकिल चलाने से बचना चाहिए।

6- तनाव को रखे दूर
दिमागी थकान गर्भधारण करने में समस्याएं उत्पन्न कर सकती है। जिसके लिए आपको इस बात का ध्यान रखना है कि जब भी आप अपने पार्टनर के साथ हो तब किसी तरह की टेंशन को अपने दिमाग में ना रखें।

7- गैजेट्स का प्रयोग ना करें
अगर आपको गर्भधारण करने में समस्याएं आ रही हैं तो आपको और आपके पार्टनर को गैजेट्स से दूर रहना चाहिए जिसकी डॉक्टर भी सलाह देते हैं। क्योंकि गैजेट्स से जो तरंगे निकलती है वो आपकी प्रजनन शक्ति को कमजोर करती हैं।

8- शराब और धूम्रपान करने से बचे
शराब और धूम्रपान आपके शरीर को नुकसान पहुंचाती है। पुरुष भी अगर ज्यादा शराब का सेवन करते हैं तो इसका भी नकारात्मक प्रभाव आपकी प्रजनन क्षमता पर पड़ता है। इसलिए जल्द से जल्द इन सब चीजों का सेवन छोड़ दें और हेल्दी खाने पर ध्यान दें।

9- वजन को कंट्रोल करें
जिन महिला या पुरुषों का वजन ज्यादा होता है । वो कई बीमारियां से भी ग्रसित होते हैं जिसका सीधा असर उनकी फर्टिलिटी क्षमता पर पड़ता है इसलिए आपका वजन अगर ज्यादा है तो आप उसे कंट्रोल करें।



Click it and Unblock the Notifications