5 minutes recipe: सी-फूड लवर इस तरह तैयार करें बटर गार्लिक प्रॉन

Posted By:

किसी भी सी-फूड लवर के लिए यकीनन प्रॉन उनकी विश लिस्ट में सबसे ऊपर होते हैं। हालांकि, केवल कोस्टल एरिया में ही नॉन-वेज व सी-फूड पसंद करने वाले लोगों को यह पसंद नहीं है, बल्कि इन्हें देश के बाकी हिस्सों में भी उतना ही पसंद किया जाता हैं। फ्राईड या सॉटे किए हुए प्रॉन्स हमेशा एक बेहतरीन स्नैक्स माने जाते हैं। और इनकी सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें पकाने में बस कुछ ही मिनट लगते हैं। इसलिए, यदि आपके घर में मेहमान आ रहे हैं और आपके पास टाइम टेकिंग समय लेने वाले टिक्का या कबाब बनाने का समय नहीं है, तो सिर्फ 5 मिनट में स्वादिष्ट प्रॉन स्नैक बनाने के लिए इस रेसिपी को चुनें।

Butter Garlic Prawn Recipe in Hindi

बटर गार्लिक प्रॉन की रेसिपी को फूड व्लॉगर अल्पा मोदी भी अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर कर चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं इस रेसिपी के बारे में-
स्टेप 1 - एक पैन में जैतून का तेल (या अपनी पसंद का कोई अन्य तेल) गरम करें। थोड़ा मक्खन भी डालें। 8-10 कटी हुई लहसुन की कलियाँ डालें और लहसुन का रंग बदलने तक (एक मिनट से भी कम) भूनें।
स्टेप 2 - धुले और मेन सेंट्रल वेन हटाकर मध्यम आकार के झींगे डालें और 2 मिनट तक पकाएँ। पलट कर दूसरी तरफ भी 2 मिनट के लिए पकाएं।
स्टेप 3 - काली मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स, ड्राई पार्सल (आप मिश्रित इटेलियन हर्ब्स का भी उपयोग कर सकते हैं), स्वादानुसार नमक डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर सिर्फ एक मिनट के लिए सब कुछ पकाएँ।
स्टेप 4 - आधा नीबू का रस डालें और प्रॉन डिश परोसने के लिए तैयार है।

Story first published: Monday, May 24, 2021, 21:00 [IST]
[ of 5 - Users]
Desktop Bottom Promotion