Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
समर्स में आइस्ड टी पीने का है मन तो बनाएं इन पांच तरीकों से
गर्मियां आते ही हम सभी तरह-तरह की ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करना पसंद करते हैं। खासतौर से, कूलिंग ड्रिंक्स ना केवल आपको भीतर से ठंडक प्रदान करते हैं, बल्कि आपकी प्यास भी बुझाते हैं। इस लिहाज से आइस्ड टी पीना यकीनन एक अच्छा ऑप्शन है। इसकी मदद से आप बेहद आसानी से गर्मी को मात दे सकते हैं। यह एक स्फूर्तिदायक पेय है जिसका सेवन गर्मियों में आपको हाइड्रेटेड, तरोताजा और स्वस्थ रखने के लिए किया जा सकता है। साथ ही आइस टी आपको स्वस्थ भी रख सकती है क्योंकि ऐसी कई आइस टी रेसिपी हैं जो पोषण को संतुलित रखते हुए आसानी से तैयार की जा सकती हैं।
चाय में एंटीऑक्सिडेंट और पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए अपरिहार्य हैं और हमारे शरीर में खोए हुए खनिजों को बनाए रखने और हमें हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। हो सकता है कि आप अब तक केवल एक ही तरह से आइस्ड टी बनाकर उसका सेवन करते हों। लेकिन आज हम आपको अलग-अलग तरह के आइस्ड टी के बारे में बता रहे हैं-

हिबिस्कस जिनसेंग आइस्ड टी
हिबिस्कस जिनसेंग आइस्ड टी एक कम कैलोरी वाली ताज़ा और कायाकल्प करने वाली टी है। यह हिबिस्कस और जिनसेंग के स्वाद से भरपूर है, यह चाय गर्मियों में एक उत्तम पेय है।
सामग्रीः 1 चम्मच जिनसेंग, 1-2 गुड़हल के फूल, 1 कप पानी, बर्फ के टुकड़े।
विधिः सबसे पहले पैन में पानी डालें और उसे उबालें। इसके बाद इसमें सारी सामग्री डालें। 3-4 मिनट तक उबालें और छान लें। इसे 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। कुटी बर्फ के साथ ठंडा परोसें।

मिंट आइस्ड टी
ताज़ी मिंट आइस्ड टी एक कम कैलोरी वाली ताज़ा और रिफ्रेशिंग टी है जिसे गर्मियों के तपिश भरे मौसम में आसानी से ट्राई किया जा सकता है। पुदीने के स्वाद वाली, यह एक बेहद रिफ्रेशिंग टी है।
सामग्रीः 2 ग्रीन टी बैग, 3-4 पुदीने की पत्तियां, 1 कप पानी, बर्फ के टुकड़े।
विधिः एक पैन लें। पानी डालें और उसे उबालें। अब इसमें ग्रीन टी बैग्स को 2-3 मिनट के लिए भिगो दें। अब टी बैग्स को अलग करें और पुदीने की पत्तियां डालना शुरू करें। इसे 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। कुटी बर्फ के साथ ठंडा परोसें।

जैस्मीन मिंट आइस्ड टी
थोड़ी मीठी जैसमीन टी, जिसे पुदीने की पत्तियों व क्लासिक नींबू के साथ तैयार किया जाता है। यह जैस्मिन मिंट आइस्ड टी शरीर को फिर से तरोताजा करने के लिए अद्भुत है।
सामग्रीः 2 ग्रीन टी बैग्स, 2 जैस्मीन टी बैग्स, ताज़े पुदीने के पत्ते, 1 टीस्पून नींबू का रस, 5 ग्राम गुड़।
विधिः टी बैग्स और पुदीने के पत्तों को पानी में डालकर कुछ मिनट के लिए उबाल लें। अब, टी बैग्स और पुदीना को बाहर निकालें, चाय को छान लें और एक बड़े पिचर में डाल लें। फिर इसमें नींबू का रस, गुड़ मिलाकर ठंडा पानी डालें। लगभग 2 घंटे के लिए ठंडा होने तक ठंडा करें। चाहें तो पुदीने की टहनी और बर्फ के साथ परोसें।

जिंजर ऑरेंज आइस्ड टी
यह अदरक और संतरे की चाय एक ऐसा मिश्रण है जो आपको एक अद्भुत स्वाद के साथ सबसे आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है।
सामग्रीः 1 ग्रीन टी बैग, 1-2 बारीक कटा अदरक, 1/4 कप संतरे का रस, 1 कप पानी, क्रश की हुई बर्फ परोसने के लिए।
विधिः एक पैन लें और उसमें टीबैग और अदरक के स्लाइस के साथ पानी उबाल लें। गैस को बंद करें और बर्तन को ढक दें। अब इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब इसे छानें और इसमें संतरे का रस डालें। साथ ही कुटी बर्फ के साथ ठंडा परोसें।

जिंजर पीच आइस्ड टी
यह जिंजर पीच कूलर एक बहुत ही स्वस्थ और ताज़ा पेय है और यह विशेष रूप से गर्मियों के दौरान शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व प्रदान करता है।
सामग्रीः 20 ग्राम आड़ू, 2.5 ग्राम कद्दूकस किया हुआ अदरक, 1 चम्मच नीबू का रस, बर्फ परोसने के लिए।
विधिः सॉस पैन में आड़ू को अदरक के साथ डालें। आड़ू के नरम और गूदेदार होने तक कुछ मिनट तक पकाएं। कंसिस्टेंसी को एडजस्ट करने के लिए नींबू का रस और पानी डालें। इस मिश्रण को ब्लेंडर में पीस लें। गिलासों में भरकर ठंडी बर्फ के साथ परोसें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications










