Latest Updates
-
Hanuman Jayanti 2026 Upay: हनुमान जयंती पर बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी -
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर मंगल गोचर का शुभ संयोग, वृषभ सहित इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम -
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जी के इन 12 चमत्कारी नामों के जाप से मिलेंगे अनगिनत लाभ, हर कष्ट से मिलेगी मुक्ति -
Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Odisha Day 2026 Wishes: उत्कल दिवस...ओडिशा स्थापना दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
April Fool's Day 2026 Shayari: अप्रैल फूल डे पर दोस्तों-यारों को भेजें ये फनी शायरियां, रोक नहीं पाएंगे हंसी -
April Fool's Day 2026 Wishes: मूर्खों के सरताज...अप्रैल फूल पर दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें ये फनी मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 1 April 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा महीने का पहला दिन? जानें शुभ अंक और रंग -
April Fool's Day 2026: लंगोटिया यारों की 'बत्ती गुल' कर देंगे ये फनी मैसेजेस, हंसी रोकना होगा मुश्किल -
Lucky Signs: घर से निकलते समय इन 5 चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, समझ जाएं जल्द बदल सकती है किस्मत
गोभी 65 होता है बेहद टेस्टी स्नैक, जानिए कैसे बनाएं इसे
जब शाम के समय हल्की भूख लगती है तो कुछ ना कुछ चटपटा खाने का मन करता है। आमतौर पर, इस समय लोग आलू से बने स्नैक्स खाना पसंद करते हैं। हालांकि, जरूरी नहीं है कि आप हर बार आलू ही खाएं। गोभी की मदद से भी एक मजेदार स्नैक्स बनाया जा सकता है, जिसे गोबी 65 कहते हैं। यह एक बेहद ही डिलिशियस स्नैक है, जिसे फूलगोभी के फूल, बेसन, चावल का आटा, मसाले और मिर्च का उपयोग करके तैयार किया जाता है और मानसून के लिए यह एक बेहतरीन स्नैक है। इतना ही नहीं, अगर आपके घर में पार्टी है तो आप इसे बतौर स्टार्टर भी सर्व कर सकते हैं। वैसे तो इस लिप-स्मैकिंग स्नैक को लोग टोमैटो सॉस और चिली सॉस के साथ खाना पसंद करते हैं। लकिन पार्टी में आप इसे अलग-अलग डिप्स के साथ भी सर्व कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको गोभी 65 बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं-

आवश्यक सामग्री-
ब्लॉन्च करने के लिए
• 3 कप फूलगोभी के फूल
• गोभी के फूलों को ढकने के लिए गर्म पानी
रेड पेस्ट के लिए
• 3-4 सूखी लाल मिर्च एक चौथाई कप गर्म पानी में भिगोई हुई
• डेढ़ छोटा चम्मच कटा हुआ लहसुन
• डेढ़ छोटा चम्मच कटा हुआ अदरक
• ब्लेंड करने के लिए पानी
अन्य सामग्री
• 5 बड़े चम्मच बेसन
• 4 बड़े चम्मच चावल का आटा
• 2 बड़े चम्मच कॉर्न स्टार्च
• एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
• आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
• आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर
• 1 चम्मच नींबू का रस
• बैटर के लिए आवश्यकतानुसार पानी
• आवश्यकता अनुसार नमक
• तलने के लिए तेल
तड़के के लिए
• 2 बड़े चम्मच तेल
• आधा छोटा चम्मच सरसों के दाने
• 1 बारीक कटा प्याज
• 1 छोटा चम्मच बारीक कटा लहसुन
• 1 छोटा चम्मच बारीक कटा अदरक
• 2 हरी मिर्च
• 2-3 सूखी लाल मिर्च
• 4-5 करी पत्ते
• ताजा कटा हरा धनिया
• नमक स्वादानुसार
• स्वादानुसार चीनी (वैकल्पिक)
यूं करें तैयारी
• गोभी 65 बनाने के लिए आपको सबसे पहले इसके लिए कुछ तैयारी करनी होगी। मसलन, सबसे पहले फूलगोभी को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये।
• अब फ्लोरेट्स को अच्छी तरह से धोकर एक बाउल में रख लें।
• अब प्याले में गर्म पानी इस तरह डालें कि फूल गर्म पानी के अंदर डिप हो जाएं। इसके बाद 15 मिनट के लिए ढककर गोभी को ब्लांच करें।
• अब एक एक छोटी कटोरी लें और उसमें गर्म पानी डालें और उसमें 3-4 सूखी लाल मिर्च को 10 मिनट के लिए भिगो दें।
• एक ब्लेंडर जार में, अदरक और लहसुन डालें। साथ भीगी हुई लाल मिर्च डालें। हालांकि, लाल मिर्च डालने से पहले सुनिश्चित करें कि आप पानी निकाल दें।
• अब 2 बड़े चम्मच पानी डालें और सामग्री को तब तक पीसें जब तक आपको एक चिकना पेस्ट न मिल जाए। पेस्ट को एक तरफ रख दें।
बनाएं मैरिनेशन
• अब फ्लोरेट्स को गर्म पानी से निकाल लें और उन्हें एक मिक्सिंग बाउल में डाल दें।
• अब इसमें अदरक, लहसुन और सूखी लाल मिर्च का पेस्ट डालें।
• इसके बाद इसमें चावल का आटा, बेसन और कॉर्न स्टार्च मिलाएं।
• साथ ही इसमें हल्दी, धनिया और गरम मसाला पाउडर के साथ लाल मिर्च पाउडर डालें।
• इसके बाद इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
• नमक डालें और फिर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। आप यह सुनिश्चित करने के लिए इसमें थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखें कि बैटर में फ्लोरेट्स अच्छी तरह से कोट हो जाए।
• अब बाउल को ढककर 20-25 मिनट के लिए मेरिनेट होने दीजिए।
मैरीनेट की हुई फूल गोभी को फ्राई करना
• अब बारी है मैरीनेट की हुई फूल गोभी को फ्राई करने की । इसके लिए एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गरम करें।
• तेल गरम होने के बाद, फ्लोरेट्स को बैचों में तलें। हालांकि, यह सुनिश्चित करें कि तेल बहुत अधिक गर्म न हो।
• फ्लोरेट्स को पलट कर सभी तरफ से कुरकुरा और सुनहरा या हल्का ब्राउन होने तक तलें।
• तले हुई गोभी को किचन टॉवल पर रखें।
तड़का बनाना
• अब बारी है तड़का तैयार करने की। इसके लिए फ्लोरेट्स तलने के बाद एक अलग कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालिये।
• अब इसमें राई डालकर चटकने दें। फिर, 2-3 सूखी लाल मिर्च डालें और हल्का भूनें।
• साथ ही आप इसमें कटी हुई हरी मिर्च डालें और भूनें।
• इसके बाद, इसमें करी पत्ते, बारीक कटा लहसुन, अदरक और प्याज़ डालें। प्याज को हल्का भूनें।
• अब इसमें एक चुटकी नमक और चीनी डालें। सब कुछ अच्छी तरह मिला लें।
• इसके बाद, तले हुए फ्लोरेट्स डालें। सब कुछ मिलाएं और आंच बंद कर दें।
• कटी हुई धनिया पत्ती से गार्निश करें और गरमा-गरम परोसें।
पोषण संबंधी जानकारी
लोग - 3
• कैलोरी - 331 कैलोरी
• वसा - 18 ग्राम
• प्रोटीन - 7 ग्राम
• कार्बोहाइड्रेट - 37 ग्राम
• फाइबर - 7 ग्राम
•
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











