Latest Updates
-
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, धार्मिक महत्व और पूजा विधि -
अमेरिका में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया 'Cicada' वेरिएंट, जानिए लक्षण, कितना खतरनाक और कैसे करें बचाव -
इस दिन झाड़ू खरीदने से घर आती हैं लक्ष्मी, जानें झाड़ू से जुड़े जरूरी वास्तु नियम -
बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में रामबाण हैं ये 5 हरे पत्ते, रोजाना सेवन से हार्ट भी रहेगा हेल्दी -
Navratri Day 9: नवरात्रि के नौवें दिन करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Navratri Day 9 Wishes: मां सिद्धिदात्री का आशीष मिले...इन संदेशों से अपनों को दें महानवमी की शुभकामनाएं -
Ram Navami 2026 Wishes Quotes: भए प्रगट कृपाला...इन चौपाइयों के साथ अपनों को दें राम नवमी की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 27 March 2026: जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सावधान -
डायबिटीज की दवा मेटफॉर्मिन कैसे डालती है दिमाग पर असर, 60 साल बाद रिसर्च में हुआ खुलासा -
चेहरे से झाइयां हटाने के लिए शहद का इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, फेस पर आएगा इंस्टेंट निखार
स्वतंत्रता दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए बनाएं यह खास तरह की इडली
स्वतंत्रता दिवस का मौका हो और हर भारतीय उसे पूरे हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट ना करे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। वैसे जब बात सेलिब्रेशन की हो तो खाने का नाम खुद-ब-खुद उसमें शामिल हो जाता है। स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर यूं तो आप कई तरह की स्वादिष्ट डिश बनाते होंगे। लेकिन अगर आप इस बार घर पर रहते हुए कुछ हल्का-फुल्का बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आप तिरंगा इडली को बना सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए यह यकीनन एक बेहतरीन डिश है।

यह दक्षिण भारतीय रेसिपी इडली चावल, उड़द की दाल, गाजर और पालक से बनाई
जाती है, जो ना केवल आपकी इडली को कलरफुल बनाती है, बल्कि आपको सभी
आवश्यक पोषण भी प्रदान करती है। इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि
इसमें कृत्रिम रंगों का उपयोग नहीं किया गया है। गरमा गरम तिरंगे इडली
को आप नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोस सकते हैं। तो चलिए आज इस
लेख में हम आपको तिरंगा इडली बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता
रहे हैं। रेसिपी जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें-
तिरंगा इडली की सामग्री
4 सर्विंग्स
• 175 ग्राम इडली चावल
• नमक
• 25 ग्राम पालक
• 75 ग्राम उड़द की दाल
• 25 ग्राम गाजर
यूं बनाएं तिरंगा इडली
• तिरंगा इडली बनाने के लिए सबसे पहले चावल और दाल को 2 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
• अब आप एक मिक्सर ग्राइंडर की मदद से इस मिश्रण को पीस लें।
• इसके बाद आप पिसे हुए दाल और चावल को निकालकर एक बाउल में डालें और फिर इसमें उपर से नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
• अब इसे फरमेंट होने के लिए करीबन 12 घंटे के लिए कमरे के तापमान पर छोड़ दें।
• वहीं गाजर और पालक की प्यूरी अलग-अलग बनाकर तैयार कर लें।
• अब आप बैटर को तीन भागों में बांट लें।
• लाल और हरे रंग की इडली बनाने के लिए गाजर और पालक की प्यूरी को दो भागों में अलग-अलग मिला लें।
• लाल रंग के घोल को गोल सांचे में रखिये और अंत में सफेद और ग्रीन बैटर डालिये।
• अब आप इसे स्टीमर या ओवन में करीबन 20 मिनट के लिए कुक करें।
• आपकी तिरंगा इडली बनकर तैयार है।
• आप इसे टमाटर की चटनी, नारियल की चटनी और हरे धनिये की चटनी के साथ परोस सकती हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











