Latest Updates
-
Yoga For PCOS: पीसीओएस से परेशान महिलाएं रोज करें ये 5 योगासन, हार्मोन संतुलन में मिलेगी मदद -
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, धार्मिक महत्व और पूजा विधि -
अमेरिका में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया 'Cicada' वेरिएंट, जानिए लक्षण, कितना खतरनाक और कैसे करें बचाव -
इस दिन झाड़ू खरीदने से घर आती हैं लक्ष्मी, जानें झाड़ू से जुड़े जरूरी वास्तु नियम -
बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में रामबाण हैं ये 5 हरे पत्ते, रोजाना सेवन से हार्ट भी रहेगा हेल्दी -
Navratri Day 9: नवरात्रि के नौवें दिन करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Navratri Day 9 Wishes: मां सिद्धिदात्री का आशीष मिले...इन संदेशों से अपनों को दें महानवमी की शुभकामनाएं -
Ram Navami 2026 Wishes Quotes: भए प्रगट कृपाला...इन चौपाइयों के साथ अपनों को दें राम नवमी की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 27 March 2026: जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सावधान -
डायबिटीज की दवा मेटफॉर्मिन कैसे डालती है दिमाग पर असर, 60 साल बाद रिसर्च में हुआ खुलासा
Apple Halwa Recipe : इफ्तार पार्टी में मीठा करना है सर्व तो बनाएं सेब का हलवा
Apple Halwa Recipe : रमज़ान का महीना इस्लाम धर्म में सबसे पवित्र माना गया है। इस पाक महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग ना केवल अल्लाह की इबादत रखते हैं, बल्कि रोजा भी रखते हैं। सुबह सेहरी के बाद रोजा शुरू होता है और दिन ढलने के बाद रोजा खोला जाता है। इफ़्तार के दौरान यूं तो कई तरह के व्यजंन बनाए जाते हैं, लेकिन मीठा जरूर सर्व किया जाता है।
अगर आप भी रमज़ान 2024 में एक खास तरह की रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो ऐसे में सेब का हलवा बनाया जा सकता है। इफ़्तार के दौरान खजूर व फल के अलावा सेब का हलवा खाना भी काफी अच्छा रहता है। आप इफ़्तार के दौरान सेब का हलवा सर्व कर सकते हैं।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको रमजान 2024 के लिए स्पेशल सेब का हलवा बनाने की आसान रेसिपी शेयर कर रहे हैं-
सेब का हलवा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
• 7 से 8 मीडियम साइज के सेब
• 4-5 बड़े चम्मच चीनी
• 3 बड़े चम्मच घी
• 2 बड़े चम्मच पानी
• तीन चौथाई चम्मच दालचीनी पाउडर
• आधा चम्मच वेनिला एसेंस
• 8-10 बादाम - कटे हुए
• 8-10 काजू - कटे हुए
सेब का हलवा बनाने की विधि-
• सबसे पहले सेब को अच्छी तरह धोकर छील लें।
• अब इसे काट लें और बीज निकालकर उन्हें छोटे क्यूब्स में काट लें।
• अब एक भारी तले वाली कढ़ाई लें और उसे मध्यम-धीमी आंच पर रखें।
• अब आप कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच घी डालें और उसे पिघलने दें।
• अब इसमें कटे हुए सेब डालें और घी के साथ मिक्स करें।
• सेब को धीमी से मध्यम आंच पर लगभग 5 से 6 मिनट तक भूनना शुरू करें।
• अब इसमें 2 बड़े चम्मच पानी डालकर एक बार फिर से मिक्स करें।
• अब कढ़ाई को ढककर 12 से 15 मिनट तक पकाएं। इसे बीच-बीच में हिलाते रहें।
• आप इसे तब तक पकाएं, जब कि सेब नरम और गूदेदार न हो जाएं।
• अब आप एक चम्मच या आलू मैशर की मदद से पके हुए सेब को मैश कर लें।
• अब इस मिश्रण में चीनी डालें।
• आप चीनी की मात्रा अपने टेस्ट अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। हालांकि, सेब की मिठास के आधार पर चीनी डालनी चाहिए।
• आप धीमी से मध्यम आंच पर लगभग 9 से 10 मिनट तक लगातार चलाएं।
• आप देखेंगे कि किनारों पर थोड़ा घी नजर आने लगेगा।
• अब इसमें दालचीनी पाउडर डालें। इसके बाद वेनिला एक्सट्रेक्ट डालें।
• साथ ही आप कुछ कटे हुए मेवे भी डाल दें। ध्यान दें कि आप कुछ कटे हुए मेवे गार्निशिंग के लिए अलग रख दें।
• अब आप इसे बहुत अच्छे से मिला लें।
• इसे 3 से 4 मिनट तक बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएं।
• आपका सेब का हलवा बनकर तैयार है। इसे कटे हुए मेवों से सजाकर गरमा-गरम ही दस्तरखान पर लगाएं।
• इफ्तार पार्टी के लिए यह यकीनन एक डिलिशियस रेसिपी है।
सेब से क्या बना सकते हैं?
सेब को यूं तो ऐसे ही खाना अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर आप इसे अलग तरह से खाना चाहते हैं तो ऐसे में सेब की कई रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं। मसलन, आप एप्पल जूस से लेकर स्मूथी, रायता, शेक व बर्फी आदि बहुत कुछ बना सकते हैं। खास अवसर के लिए एप्पल का हलवा बनाना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
हलवा कब खाना चाहिए ?
हलवा खाने के लिए कोई समय निश्चित नहीं है। लेकिन जब आप इसे खाते हैं, तो कोशिश करें कि इसे गरमा-गरम ही खाएं। कभी भी इसे ठंडा करके न खाएं। गरमा-गरम हलवा ना केवल खाने में टेस्टी लगता है, बल्कि इससे सिरदर्द या न्यूरो वेस्कुलर डिसआर्डर जैसी समस्याओं में भी फायदा मिल सकता है। साथ ही, यह भी ध्यान रखें कि हलवा खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी न पीएं।
क्या हम रात में हलवा खा सकते हैं?
जी हां, रात के समय भी हलवा खाया जा सकता है। अगर हलवे में घी है तो आप रात के समय इसे ले सकते हैं। हालांकि, रात में हलवा खाते समय आपको इसकी मात्रा का विशेष तौर पर ध्यान रखना है। रात में बहुत अधिक हलवा खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











