Latest Updates
-
40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी, जानिए बेटा हुआ या बेटी -
घर में छिपकलियों ने मचा रखा है आतंक? भगाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, फिर कभी नहीं दिखेंगी दोबारा -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes In Marwari: आ धरती म्हारे राजस्थान री...इन मारवाड़ी मैसेज से अपनों को दें बधाई -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes: मरुधरा की रेत...राजस्थान दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: सोमवार को महादेव बरसाएंगे इन 4 राशियों पर कृपा, जानें अपना भाग्यफल -
Yoga For Arthritis: गठिया के दर्द से हैं परेशान तो रोज करें ये 5 योगासान, जल्द ही मिलेगी राहत -
फैटी लिवर होने पर भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना झेलने पड़ेंगे गंभीर नुकसान -
March Pradosh Vrat 2026: मार्च महीने का अंतिम प्रदोष व्रत कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
हाथ से इन 5 चीजों का गिरना है बड़े संकट का संकेत, कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? -
School Holiday April 2026: छुट्टियों की भरमार! गुड फ्राइडे से आंबेडकर जयंती तक, देखें अवकाश लिस्ट
Masterchef Pankaj Bhadouria Besan Sabzi Recipe: जब कुछ समझ ना आए तो बनाएं बेसन की यह टेस्टी सब्जी
Besan Ki Sabzi Kaise Banaye: घर में हर दिन महिलाएं जिस चीज को लेकर परेशान रहती हैं, वह है कि आज आखिर खाने में क्या बनाया जाए। हर रोज एक ही तरह की सब्जी खाकर बोरियत होने लगती है और कुछ अच्छा खाने का मन करता है। बच्चे हों या बड़े, कई बार वे कुछ अलग खाने व बनाने की डिमांड करते हैं। आपके साथ भी कभी ना कभी ऐसा जरूर हुआ होगा। अमूमन यह देखने में आता है कि इस स्थिति में अधिकतर लोग रेस्त्रां से कुछ ना कुछ मंगवाकर खाते हैं। हालांकि, आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है।
अगर आप छुट्टी के दिन कुछ अच्छा बनाना व खाना चाहते हैं तो ऐसे में बेसन की मदद से एक डिलिशियस सब्जी बना सकते हैं। रोटी हो या पराठा, उसके साथ बेसन की यह सब्जी खाने में लाजवाब लगेगी। मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस बेसन की सब्जी को बनाने की आसान रेसिपी को शेयर किया है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप पंकज भदौरिया स्टाइल में बेसन की इस मजेदार सब्जी को कैसे बना सकते हैं-

बेसन की सब्जी बनाने के लिए सामग्री-
कतली के लिएः
• 2 कप बेसन
• ढाई कप पानी
• आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
• 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
• 1/2 छोटा चम्मच नमक
• 1 बड़ा चम्मच तेल
ग्रेवी के लिए-
• 1/4 कप तेल
• 2 तेज पत्ते
• आधा छोटा चम्मच जीरा
• 2 काली इलायची
• 3-4 लौंग
• 1 कप बारीक कटा हुआ प्याज
• 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
• 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
• आधा कप टमाटर का पेस्ट
• 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
• नमक स्वाद अनुसार
• 1 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
बेसन की सब्जी बनाने का तरीका-
• कतली के लिए सभी सामग्री को एक साथ मिला लें।
• मिश्रण को एक नॉन स्टिक पैन में लगातार हिलाते हुए पकाएं, जब तक कि
मिश्रण एक बॉल की तरह न बन जाए।
• तुरंत बेसन को चिकनाई लगी प्लेट में निकाल लें और बेसन को आधा इंच
की मोटाई में चपटा कर लें। ठंडा करें और अपनी पसंद के आकार के टुकड़ों
में काट लें।
• अब एक पैन में तेल गर्म करें। टुकड़ों को हल्का सा रंग आने तक भून
लीजिए। कतली निकाल लीजिए।
• उसी तेल में सारे मसाले डालें और चटकने दें।
• कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। अदरक लहसुन का पेस्ट
डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
• पिसा हुआ मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
• अब टमाटर का पेस्ट, स्वादानुसार नमक, 1 कप पानी डालें और अच्छी तरह
मिलाएं।
• अब इसमें उबाल आने दें। इसमें बेसन के टुकड़े, कटे हुए प्याज़ डालें
और 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
• गैस बंद करें और बाउल में डालकर सर्व करें।
बेसन की सब्जी कैसे बनाते हैं?
सब्जी को बनाने के लिए अक्सर हम सभी कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आपके घर में कोई सब्जी नहीं है, तब भी आप बेसन की सब्जी तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको बेसन, प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन का पेस्ट व कुछ मसालों की जरूरत होगी।
बेसन की सब्जी बनाने में कितना समय लगता है?
अगर आप बेसन की सब्जी बना रहे हैं तो इसमें आपको करीबन 40 मिनट लग सकते हैं। जहां सब्जी की तैयारी के लिए 20 मिनट लग सकते हैं। वहं इसे पकाने में आपको लगभग 20 मिनट लगेंगे।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











