Latest Updates
-
Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती कब है? जानें तिथि, महत्व और भगवान महावीर के प्रमुख सिद्धांत -
कौन थे राहुल अरुणोदय बनर्जी? शूटिंग के दौरान डूबने से हुई मौत, 43 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
बिग बॉस फेम रजत दलाल ने रचाई गुपचुप शादी, फोटोज पोस्ट करके सबको किया हैरान, जानें कौन है दुल्हन? -
Vastu Tips: घर में आर्थिक संकट आने से पहले दिखते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज -
40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी, जानिए बेटा हुआ या बेटी -
घर में छिपकलियों ने मचा रखा है आतंक? भगाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, फिर कभी नहीं दिखेंगी दोबारा -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes In Marwari: आ धरती म्हारे राजस्थान री...इन मारवाड़ी मैसेज से अपनों को दें बधाई -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes: मरुधरा की रेत...राजस्थान दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: सोमवार को महादेव बरसाएंगे इन 4 राशियों पर कृपा, जानें अपना भाग्यफल -
Yoga For Arthritis: गठिया के दर्द से हैं परेशान तो रोज करें ये 5 योगासान, जल्द ही मिलेगी राहत
Indori Poha Recipe : पोहे के शौकीन लोग घर बैठे लें इंदौरी पोहा का मजा, ये रही रेसिपी
Indori Poha Recipe : जब इंदौर के पॉपुलर स्ट्रीट फूड का नाम लिया जाता है तो उसमें पोहे को जरूर शामिल किया जाता है। पोहा एक ऐसी रेसिपी है, जिसे लोग हर घर में बनाना और खाना पसंद करते हैं। हालांकि, हर राज्य में पोहे को एक अलग तरह से बनाया जाता है। मसलन, महाराष्ट्र और इंदौर में बनने वाले पोहे की रेसिपी अलग होती है।
इनका टेस्ट भी अलग होता है। जब इंदौरी पोहा बनाया जाता है, तो उसमें प्याज को भूनने के स्थान पर उसे टॉपिंग के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा भी अन्य कई इंग्रीडिएंट्स को बतौर टॉपिंग इस्तेमाल किया जाता है। इंदौरी पोहे का खट्टा-मीठा स्वाद अमूमन लोगों को काफी अच्छा लगता है।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इंदौरी पोहे की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
इंदौरी पोहे के लिए आवश्यक सामग्री-
• एक कप मोटा पोहा
• हल्दी पाउडर
• स्वादानुसार चीनी
• आवश्यकतानुसार नमक
• एक बड़ा चम्मच तेल
• आधा चम्मच सरसों के बीज
• आधा चम्मच सौंफ के बीज
• 1 कटी हुई हरी मिर्च
• आधा कप कटा हुआ प्याज
• आवश्यकतानुसार इंदौरी सेव
• ताजा कटी हुई धनिया पत्ती
• जीरावन मसाला आवश्यकतानुसार
• कुछ अनार के दाने
• एक चौथाई कप मसाला बूंदी
इंदौरी पोहा बनाने की विधि-
• इंदौरी पोहा बनाने के लिए जीरावन मसाला बेहद जरूरी है। यह आपको
आसानी से मिल जाएगा। अगर आपके पास मसाला नहीं है तो आप इसे खुद घर पर
भी बना सकते हैं।
• जीरावन मसाला बनाने के लि धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च
पाउडर, गरम मसाला पाउडर को बराबर मात्रा में लेकर मिक्स करें। अब
इसमें एक चुटकी काला नमक और अदरक पाउडर मिला लीजिए। आप इस मसाले का
इस्तेमाल इंदौरी पोहा बनाने के लिए करें।
• अब पोहे को छलनी में निकाल लें और पानी की मदद से इसे अच्छी तरह
धोएं।
• अब अतिरिक्त पानी निथार लें। पोहा को मिक्सिंग बाउल में निकाल
लें।
• अब इस पोहे में हल्दी पाउडर, चीनी और नमक डालें और हल्के हाथों से
इसे मिक्स करें।
• अब पैन में तेल डालकर धीमी या मध्यम-धीमी आंच पर रखें।
• अब इसमें राई डालकर चटकने दें।
• साथ ही, सौंफ व हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें। साथ ही, इसमें पोहा
डालें।
• अब इसे मिक्स कर दें और पैन को लिड लगाकर कवर कर दें।
• आप पोहे को करीबन 2 मिनट तक पकाएं।
• अब आंच बंद करें और पोहे को एक प्लेट में निकाल लें।
• ऊपर से कटे हुए प्याज, कटी हुई धनिया पत्ती, जीरावन मसाला, अनार के
दाने, मसाला बूंदी और इंदौरी सेव डालें।
• अंत में, पोहे पर नींबू के रस की कुछ बूंदें निचोड़ लें।
• गरमागरम पोहे को सर्व करें।
इंदौरी पोहा क्यों प्रसिद्ध है?
इंदौर में पोहा बहुत अधिक प्रसिद्ध है। यहां पर लोग इसे स्ट्रीट फूड के रूप में खाना बेहद पसंद करते हैं। इंदौरी पोहा का नाम इसके शहर से लिया गया है। इंदौरी पोहा का स्वाद खट्टा-मीठा होता है, जो लोगों को बेहद पसंद आता है। आमतौर पर, इंदौरी पोहा बनाते समय उसमें प्याज, अनार के दाने, मसाला बूंदी और इंदौरी सेव आदि की टॉपिंग की जाती है।
पोहा खाने का सही समय क्या है?
यूं तो आप पोहा किसी भी समय खा सकते हैं, लेकिन इसे सुबह खाना काफी अच्छा माना जाता है। चूंकि पोहा में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसे पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
इंदौर में क्या प्रसिद्ध है पोहा या डोसा?
जब इंदौर के फेमस फूड की बात होती हैं तो पोहे का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यहां का इंदौरी पोहा अलग-अलग राज्यों में भी बनाया जाता है। इंदौर में अधिकतर लोग सुबह नाश्ते में पोहा खाना काफी पसंद करते हैं। यह एक फेमस स्ट्रीट फूड है और इंदौर में आपको जगह-जगह पर इंदौरी पोहा बिकते हुए मिल जाएगा।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











