Latest Updates
-
Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती कब है? जानें तिथि, महत्व और भगवान महावीर के प्रमुख सिद्धांत -
कौन थे राहुल अरुणोदय बनर्जी? शूटिंग के दौरान डूबने से हुई मौत, 43 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
बिग बॉस फेम रजत दलाल ने रचाई गुपचुप शादी, फोटोज पोस्ट करके सबको किया हैरान, जानें कौन है दुल्हन? -
Vastu Tips: घर में आर्थिक संकट आने से पहले दिखते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज -
40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी, जानिए बेटा हुआ या बेटी -
घर में छिपकलियों ने मचा रखा है आतंक? भगाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, फिर कभी नहीं दिखेंगी दोबारा -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes In Marwari: आ धरती म्हारे राजस्थान री...इन मारवाड़ी मैसेज से अपनों को दें बधाई -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes: मरुधरा की रेत...राजस्थान दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: सोमवार को महादेव बरसाएंगे इन 4 राशियों पर कृपा, जानें अपना भाग्यफल -
Yoga For Arthritis: गठिया के दर्द से हैं परेशान तो रोज करें ये 5 योगासान, जल्द ही मिलेगी राहत
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के भोग के लिए बनाएं केसर पेड़ा, यह है रेसिपी
Kesar Peda Recipe For Navratri Day 3 Bhog : नवरात्रि के पावन दिनों की शुरुआत हो चुकी हैं। नवरात्रि के इन नौ दिनों में देवी मां के भक्त उनके अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं और अपने जीवन को सुखदायी बनाने की कामना करते हैं। नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है। देवी मां का यह स्वरूप मनुष्य को उसके कुकर्मों और पापों से मुक्ति दिलाता है।
ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त मां चंद्रघंटा की पूरे मन से पूजा करता है और उनकी कथा करके भोग लगाता है, उसके शरीर के सभी रोग, दुख व कष्ट दूर हो जाते हैं। मां चंद्रघंटा अपने भक्तों को आरोग्य व चिरायु होने का वरदान प्रदान करती है।
आप भी नवरात्रि में देवी मां की पूरी भक्ति भाव से आराधना कर रहे हैं तो देवी को प्रसन्न करने के लिए उनका पसंदीदा भोग लगा सकते हैं। मां चंद्रघंटा को दूध व दूध से बनी चीजें अतिप्रिय मानी गई हैं। ऐसे में आप उनके लिए दूध व केसर की मदद से पेड़ा बनाकर उन्हें भोगस्वरूप चढ़ा सकते हैं।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको केसर पेड़ा बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
केसर पेड़ा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
• 4 बड़े चम्मच चीनी
• 300 ग्राम खोया या मावा
• कुछ केसर के धागे
• 2-3 बड़े चम्मच दूध
• 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
• 1 बड़ा चम्मच पिस्ता, कटा हुआ
• 1/2 चम्मच घी, वैकल्पिक
केसर पेड़ा कैसे बनाएं-
• केसर पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले दूध को बिना उबाले हल्का गर्म
कर लें और उसमें केसर भिगो दें। इसे 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
• अब एक पैन में क्रम्बल किया हुआ खोया और चीनी डालें।
• इसे धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं जब तक कि चीनी
पूरी तरह से घुल न जाए।
• अब खोया गाढ़ा होने तक लगातार चलाते रहें और ध्यान रखें कि खोया जले
नहीं।
• जब खोया गाढ़ा हो जाए तो इसमें केसर वाला दूध और पिसी हुई इलायची
डालें।
• अब इसे कुछ और मिनटों तक पकाएं जब तक कि खोया काफी गाढ़ा न हो जाए।
यह पैन के किनारों से छूटने लगेगा।
• अब आंच बंद कर दें और पेड़े का मिश्रण को ठंडा होने दें।
• जब यह हल्का ठंडा हो जाए तो किसी भी गांठ से छुटकारा पाने के लिए
इसे हल्के से गूंध लें ताकि आपको एक चिकना मिश्रण मिल जाए।
• अब आप इसमें थोड़ा सा घी मिलाएं। हालांकि, यह पूरी तरह से ऑप्शनल
है।
• अब आप केसर पेड़ा मिश्रण को एक लॉग में रोल करें और 12-14 बराबर
टुकड़े काट लें।
• आप पेड़े के हर हिस्से को छोटी-छोटी गेंदों में रोल करें, बीच में एक
छोटा सा गड्ढा करके उसमें पिस्ता के टुकड़े डालें।
• मां चंद्रघंटा के भोग के लिए केसर पेड़ा बनकर तैयार है।
केसर पेड़ा बनाने के लिए क्या चाहिए?
केसर पेड़ा बनाने के लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी। आप दूध या खोया, चीनी, केसर, इलायची पाउडर व पिस्ता आदि की मदद से घर पर ही मां चंद्रघंटा के भोग के लिए केसर पेड़ा बना सकते हैं।
क्या दूध का पेड़ा सेहत के लिए अच्छा है?
दूध और केसर की मदद से बनने वाला पेड़ा ना केवल खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसे सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। यह आपकी पाचन शक्ति में सुधार करता है और आपके शरीर में ऊर्जा के स्तर को बनाए रखता है। इतना ही नहीं, इसे हड्डियों और दांतों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











