Latest Updates
-
Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती कब है? जानें तिथि, महत्व और भगवान महावीर के प्रमुख सिद्धांत -
कौन थे राहुल अरुणोदय बनर्जी? शूटिंग के दौरान डूबने से हुई मौत, 43 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
बिग बॉस फेम रजत दलाल ने रचाई गुपचुप शादी, फोटोज पोस्ट करके सबको किया हैरान, जानें कौन है दुल्हन? -
Vastu Tips: घर में आर्थिक संकट आने से पहले दिखते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज -
40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी, जानिए बेटा हुआ या बेटी -
घर में छिपकलियों ने मचा रखा है आतंक? भगाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, फिर कभी नहीं दिखेंगी दोबारा -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes In Marwari: आ धरती म्हारे राजस्थान री...इन मारवाड़ी मैसेज से अपनों को दें बधाई -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes: मरुधरा की रेत...राजस्थान दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: सोमवार को महादेव बरसाएंगे इन 4 राशियों पर कृपा, जानें अपना भाग्यफल -
Yoga For Arthritis: गठिया के दर्द से हैं परेशान तो रोज करें ये 5 योगासान, जल्द ही मिलेगी राहत
रात की बची हुई रोटी से नाश्ते में बनाएं टेस्टी-टेस्टी सैंडविच, यह रही रेसिपी
विश्व पर्यावरण दिवस पूरी दुनिया में हर साल 5 जून को मनाया जाता है। यह वह खास दिन होता है, जब लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कुछ सकारात्मक कदम उठाते हैं। इस दिन लोग पेड़-पौधे लगाने से लेकर सफाई अभियान तक आयोजित करते हैं। लेकिन अगर सच में हम सभी पर्यावरण संरक्षण करना चाहते हैं तो यह बेहद जरूरी है कि बची हुई चीजों को रियूज और रिसाइकिलिंग करने पर जोर दें।
केवल भारत में ही हर साल हाउसहोल्ड फूड वेस्ट लगभग 68 मिलियन टन है। लोग अमूमन घर में खाना बनाते हैं और जब वह बच जाता है तो उसे बाहर फेंक देते हैं। जबकि इससे बहुत अधिक मात्रा में खाने की बर्बादी होती है। ऐसे में इस विश्व पर्यावरण दिवस पर आप इस बचे हुए भोजन को दोबारा इस्तेमाल करने का संकल्प लें। मसलन, अगर आपने रात में जो रोटियां बनाई थीं, अगर वह बच गई हैं तो उन्हें अगली सुबह नाश्ते में इस्तेमाल किया जा सकता है।

आप इन बची हुई रोटियों से टेस्टी-टेस्टी सैंडविच बनाकर खा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बची हुई रोटियों से सैंडविच बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
बची हुई रोटी से सैंडविच बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
• जरूरत के अनुसार बची हुई रोटियां
• 2 बड़े चम्मच तेल
• 1 चम्मच जीरा
• 1 प्याज़, कटा हुआ
• 1 शिमला मिर्च, कटी हुई
• 1 गाजर, कद्दूकस की हुई
• 1/4 कप हरी मटर
• नमक स्वादानुसार
• 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
• 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• 1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर
रोटी सैंडविच कैसे बनाते हैं?
• एक पैन में तेल गरम करें और उसमें जीरा डालें।
• जब जीरा चटकने लगे, तो उसमें कटा हुआ प्याज़ डालें और सुनहरा भूरा
होने तक भूनें।
• कटी हुई शिमला मिर्च, गाजर, हरी मटर और नमक डालें।
• सब्ज़ियों को नरम होने तक पकाएं।
• अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालें और
अच्छी तरह मिलाए।
• एक रोटी को समतल सतह पर रखें और रोटी के एक आधे हिस्से पर एक चम्मच
सब्ज़ी का मिश्रण फैलाएं।
• रोटी के दूसरे आधे हिस्से को भरावन के ऊपर मोड़ लें।
• तवा गरम करें और रोटी सैंडविच को दोनों तरफ से क्रिस्पी और गोल्डन
ब्राउन होने तक सेंक लें।
• रोटी सैंडविच को केचप या चटनी के साथ गरमागरम परोसें।
क्या रोटी सैंडविच में अन्य सब्जियों का उपयोग किया जा सकता है?
रोटी सैंडविच बनाते समय अमूमन मटर, प्याज, शिमला मिर्च जैसी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर आप चाहें तो इसमें अपनी पसंद की कई तरह की अलग-अलग सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। मसलन, रोटी सैंडविच में पनीर, कॉर्न, बीन्स आदि का टेस्ट भी उतना ही अच्छा लगता है।
क्या रोटी सैंडविच बच्चों के टिफिन में दे सकते हैं?
रोटी सैंडविच अमूमन लोग नाश्ते में बनाकर गरमा-गरम खाना ही पसंद करते हैं। लेकिन यह हल्की भूख के लिए एक बढ़िया विकल्प है। अगर बच्चे सब्जी खाने में आना-कानी करते हैं तो उनके लिए यह सैंडविच एक बेहतरीन टिफिन रेसिपी भी हो सकती है। बच्चे आसानी से इस टेस्टी सैंडविच को लंच में एन्जॉय कर सकते हैं।
क्या रोटी सैंडविच को एयर फ्रायर में बनाया जा सकता है?
रोटी सैंडविच को यूं तो तवे पर बनाया जाता है, लेकिन इस सैंडविच को एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं। इसके लिए बस थोड़ा सा तेल ब्रश कर लें और 180 डिग्री सेल्सियस पर 5-7 मिनट के लिए एयर फ्रायर में रखें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











