Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 28 March 2026: शनिवार को इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक भविष्यफल -
Yoga For PCOS: पीसीओएस से परेशान महिलाएं रोज करें ये 5 योगासन, हार्मोन संतुलन में मिलेगी मदद -
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, धार्मिक महत्व और पूजा विधि -
अमेरिका में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया 'Cicada' वेरिएंट, जानिए लक्षण, कितना खतरनाक और कैसे करें बचाव -
इस दिन झाड़ू खरीदने से घर आती हैं लक्ष्मी, जानें झाड़ू से जुड़े जरूरी वास्तु नियम -
बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में रामबाण हैं ये 5 हरे पत्ते, रोजाना सेवन से हार्ट भी रहेगा हेल्दी -
Navratri Day 9: नवरात्रि के नौवें दिन करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Navratri Day 9 Wishes: मां सिद्धिदात्री का आशीष मिले...इन संदेशों से अपनों को दें महानवमी की शुभकामनाएं -
Ram Navami 2026 Wishes Quotes: भए प्रगट कृपाला...इन चौपाइयों के साथ अपनों को दें राम नवमी की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 27 March 2026: जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सावधान
Shivratri Falahari Recipe : महाशिवरात्रि के व्रत के लिए मिनटों में तैयार करें साबूदाना डोसा, यह रही रेसिपी
Sabudana Dosa Recipe : किसी भी शिव भक्त के लिए महाशिवरात्रि का पर्व विशेष रूप से मायने रखता है। इसे हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन ना केवल मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत तरीके से पूजा की जाती है, बल्कि शिव भक्त अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते हैं।
ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ही भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में अगर शुभ दिन शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना के साथ-साथ व्रत रखा जाता है तो इससे उन्हें विशेष कृपा प्राप्त होती है। व्रत के दौरान भक्तगण अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखते हैं और नमक से परहेज करते हैं।

अगर इस दिन आप भी व्रत रख रहे हैं तो फलाहार के रूप में साबूदाना डोसा बना सकते हैं। यह बेहद आसानी से कुछ ही वक्त में बन जाता है और इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको साबूदाना डोसा बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
साबूदाना डोसा की सामग्री-
1 कप समा चावल
आधा कप साबूदाना
एक बड़ा चम्मच चीनी
सेंधा नमक
आधा कप छाछ
डोसा पकाने के लिए घी
आलू की फिलिंग के लिए
3 मीडियम साइज के उबले और कटे हुए आलू
10-12 करी पत्ता (यदि आप व्रत में नहीं खाते हैं तो छोड़ दें)
एक चौथाई चम्मच सरसों के बीज (यदि आप व्रत में नहीं खाते हैं तो छोड़ दें)
एक चौथाई चम्मच हल्दी (अगर आप व्रत में नहीं खाते हैं तो छोड़ दें)
एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच तेल
साबूदाना डोसा बनाने की विधि-
महाशिवरात्रि व्रत के लिए साबूदाना डोसा बनाने के लिए सबसे पहले बैटर तैयार करेंगे। इसके लिए साबूदाना को पानी के नीचे अच्छी तरह धोएं।
साबूदाना को एक बड़े कटोरे में निकाल लीजिए और उसमें पानी डालकर 3-4 घंटे के लिए भिगोकर छोड़ दें।
इसी तरह चावल को भी एक अलग कटोरे में 3-4 घंटे के लिए भिगो दें।
अब दोनों में से अतिरिक्त पानी निकाल लें और उसे अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
ब्लेंड करते हुए छाछ डालें, ताकि एक स्मूथ कंसिस्टेंसी बन जाए।
मिश्रण को एक कटोरे में डाल लें। अब इसमें नमक और चीनी डालकर मिक्स करें।
इसे अच्छे से फेंट लें।
अब एक पैन में तेल गर्म करें। करी पत्ता और राई डालकर उसे चटकने दें।
अब इसमें सभी सूखे मसाले और व्रत वाला नमक डालें।
इसमें उबले आलू डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब इसे आंच से उतार लें और पूरी तरह ठंडा होने दें।
मध्यम-तेज़ आंच पर एक तवा गरम करें। तवे पर थोड़ा पानी छिड़कें।
अब कलछी भर बैटर तवे पर डालें। सेंटर से शुरू करते हुए बैटर को सर्कुलर मोशन में फैलाएं।
अब डोसे के चारों ओर घी छिड़कें और डोसे को मध्यम आंच पर किनारों और बीच में सुनहरा भूरा होने तक पकने दें।
इसके बीच में एक चम्मच आलू की फिलिंग रखें और ध्यान से इसे किनारों के चारों ओर रोल करें।
आपका साबूदाना डोसा बनकर तैयार है। इसे पैन से निकालें और तुरंत सर्व करें।
साबूदाना डोसा बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
साबूदाना डोसा खाने में बेहद ही टेस्टी लगता है और इसे बेहद ही आसानी से बनाया जा सकता है। साबूदाना डोसा बनाने के लिए आपको साबूदाना और समा के चावलों की जरूरत होगी। इसके अलावा, कुछ मसालों का इस्तेमाल करके आप व्रत के लिए टेस्टी डोसा तैयार कर सकते हैं।
साबूदाना खाने के क्या फायदे हैं?
व्रत में अक्सर लोग कुट्टू के आटे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन साबूदाना काफी हल्का होता है। जिसके कारण आपको हैवी फील नहीं होता है और आप अधिक एक्टिव रहते हैं। इतना ही नहीं, साबूदाना में कई तरह के पोषक तत्व जैसे फाइबर, फास्फोरस, पोटैशियम और फास्फोरस आदि भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है।
साबूदाना की तासीर क्या होती है?
अधिकतर लोगों को यह पता ही नहीं होता है कि साबूदाना की तासीर ठंडी होती है या गरम। लेकिन हम आपको बता दें कि साबूदाना की तासीर ठंडी होती है। यही कारण है कि इसे व्रत में खाने की सलाह दी जाती है। व्रत के दौरान जब पेट की गर्मी बढ़ जाती है तो साबूदाने का सेवन करने से आपको काफी फायदा मिलता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











