Latest Updates
-
Yoga For PCOS: पीसीओएस से परेशान महिलाएं रोज करें ये 5 योगासन, हार्मोन संतुलन में मिलेगी मदद -
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, धार्मिक महत्व और पूजा विधि -
अमेरिका में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया 'Cicada' वेरिएंट, जानिए लक्षण, कितना खतरनाक और कैसे करें बचाव -
इस दिन झाड़ू खरीदने से घर आती हैं लक्ष्मी, जानें झाड़ू से जुड़े जरूरी वास्तु नियम -
बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में रामबाण हैं ये 5 हरे पत्ते, रोजाना सेवन से हार्ट भी रहेगा हेल्दी -
Navratri Day 9: नवरात्रि के नौवें दिन करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Navratri Day 9 Wishes: मां सिद्धिदात्री का आशीष मिले...इन संदेशों से अपनों को दें महानवमी की शुभकामनाएं -
Ram Navami 2026 Wishes Quotes: भए प्रगट कृपाला...इन चौपाइयों के साथ अपनों को दें राम नवमी की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 27 March 2026: जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सावधान -
डायबिटीज की दवा मेटफॉर्मिन कैसे डालती है दिमाग पर असर, 60 साल बाद रिसर्च में हुआ खुलासा
Chicken Malai Cutlet Recipe: इफ्तार के लिए बनाएं चिकन मलाई कटलेट, यहां जानें रेसिपी
Chicken Malai Cutlet Recipe : रमजान का मौका हो और इफ्तार के लिए कुछ खास ना बनाया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस पाक महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग पूरा दिन रोजा रखते हैं और शाम को नमाज के बाद ही इफ्तार के दौरान कुछ भी खाते या पीते हैं। ऐसे में इफ्तार के लिए हर दिन कुछ नया व खास बनाने का मन कर ही जाता है।
इफ्तार के लिए तरह-तरह की ड्रिंक्स से लेकर स्नैक्स और वेज से लेकर
नॉन-वेज तक कई रेसिपीज को बनाया जाता है।
अगर आपको नॉन-वेज खाना बहुत अच्छा लगता है और आप इफ्तार के लिए चिकन
की एक बेहतरीन रेसिपी देख रहे हैं तो ऐसे में आप चिकन मलाई कटलेट बना
सकते हैं। यह एक बेहद ही डिलिशियस चिकन रेसिपी है। इसमें कटलेट मुंह
में जाते ही घुल जाते हैं। चिकन मलाई कटलेट को बनाना भी काफी आसान
है।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको चिकन मलाई कटलेट की आसान रेसिपी आपके साथ शेयर कर रहे हैं-
चिकन मलाई कटलेट के लिए आवश्यक सामग्री-
• 250 ग्राम बोनलेस चिकन
• 2 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
• 3 हरी मिर्च कटी हुई
• स्वादानुसार नमक
• 3 चीज़ क्यूब्स कद्दूकस किए हुए
• 2 उबले आलू कद्दूकस किए हुए
• 4 बड़े चम्मच फ्रेश क्रीम
• 1 चम्मच सफेद मिर्च पाउडर
• 1 चम्मच चिली फ्लेक्स
• आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
• कुछ पुदीने की पत्तियां - कटी हुई
• ताजा धनिया पत्ती
• एक अंडा फेंटा हुआ
• ब्रेड क्रम्ब्स
• तलने के लिए तेल
चिकन मलाई कटलेट कैसे बनाएं-
• चिकन मलाई कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले बोनलेस चिकन को धोकर
छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
• अब एक बड़े कटोरे में चिकन, अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और नमक
डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
• इस चिकन मिश्रण को एक पैन में डालें और तेज आंच पर चिकन को लगभग एक
मिनट तक पकाएं।
• अब आंच धीमी करें और ढककर 5 मिनट तक पकाएं जब तक कि चिकन नरम न हो
जाए।
• जब चिकन ठंडा हो जाए तो इसे चॉपर की मदद से टुकड़े कर लें।
• अब एक बड़े कटोरे में, कटा हुआ चिकन, उबले और कद्दूकस किए हुए आलू,
सफेद मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स, गरम मसाला पाउडर, कटी हुई पुदीना की
पत्तियां, कटी हुई धनिया की पत्तियां, चीज़, क्रीम और नमक डालें। अच्छी
तरह मिश्रित होने तक मिलाएं।
• कटलेट बनाने के लिए अपने हाथों की हथेलियों को चिकना कर लीजिए। थोड़ा
सा मिश्रण लेकर अपनी इच्छानुसार आकार देकर कटलेट बना लीजिए।
• इन कटलेट को फेंटे हुए अंडे में डिप करेंऔर फिर ब्रेडक्रंब से कोट
करें। इन्हें फेंटे हुए अंडे में एक बार और डुबोएं।
• इन्हें दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
• इन्हें पेपर टॉवल पर निकालें और सॉस के साथ सर्व करें।
चिकन मलाई कटलेट बनाने के लिए क्या चाहिए?
चिकन मलाई कटलेट को बोनलेस चिकन की मदद से बनाया जाता है। इसका क्रीमी और क्रिस्पी टेस्ट खाने में काफी अच्छा लगता है। इसे बनाते समय उबले आलू, चिली फ्लेक्स, गरम मसाला पाउडर, कटी हुई पुदीना की पत्तियां, कटी हुई धनिया की पत्तियां, चीज़, क्रीम और नमक आदि कई चीजों की जरूरत पड़ती है।
चिकन मलाई कटलेट को किस-किस तरह खा सकते हैं?
चिकन मलाई कटलेट को अक्सर लोग स्नैक्स के रूप में इसी तरह खाना पसंद करते हैं। हालांकि, आप इसे किसी पार्टी में भी सर्व किया जा सकता है। आप इसे कटलेट के रूप में भी ऐसे ही खा सकते हैं या फिर अगर आप पार्टी में बर्गर सर्व करना चाहते हैं तो चिकन मलाई कटलेट को बतौर टिक्की इस्तेमाल किया जा सकता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











